एक्सप्लोरर

Steve Smith Century: स्मिथ ने टेस्ट में लगाया भारत के खिलाफ 9वां शतक, ICC नॉकआउट मुकाबले में तोड़े कई रिकॉर्ड

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने WTC फाइनल में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक लगाने के साथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

Steve Smith Test Record, WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक पूरा करने में अधिक समय नहीं लगाया. पहले दिन का खेल जब खत्म हुआ तो स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद थे. इसके बाद दूसरे दिन के खेल के पहले ओवर में ही स्मिथ ने 2 लगातार चौके लगाने के साथ अपना शतक पूरा किया.

इस शतक के साथ अब स्टीव स्मिथ टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे आगे रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ हैं. पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में 41 जबकि स्टीव वॉ ने 32 शतकीय पारियां खेली हैं. स्मिथ ने अपने इस शतक के साथ भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में 9 शतक भी पूरे किए.

अब स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में जो रूट के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं. इसके अलावा इंग्लैंड में स्मिथ का यह 7वां शतक है. जिसमें वह सर डॉन ब्रैडमैन के 11 शतकों के बाद एक विदेशी बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पूरे किए 2000 रन

स्टीव स्मिथ ने अपने 31वें टेस्ट शतक के साथ भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं. स्मिथ का भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में औसत लगभग 69 का अब तक का देखने को मिला है. इसके अलावा एक्टिव खिलाड़ियों में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में स्मिथ 43 शतकों के साथ अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में स्मिथ का यह दूसरा शतक है. इससे पहले साल 2015 वनडे वर्ल्ड सेमीफाइनल में स्मिथ ने भारत के खिलाफ ही शतकीय पारी खेली थी.

 

यह भी पढ़ें...

WTC Final के बीच इस भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ने रचाई शादी, सामने आई विवाह की पहली तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget