एक्सप्लोरर

WTC Final: डॉन ब्रेडमैन और एलन बॉर्डर की खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर, हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

Shardul Thakur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने 109 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े.

Shardul Thakur Record, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले की पहली पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराश किया. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में भारतीय पारी महज 296 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए महज अंजिक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर पचास रनों का आंकड़ा पार कर पाए. अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों का योगदान दिया. जबकि शार्दुल ठाकुर 51 रन बनाकर पवैलियन लौटे. वहीं, शार्दुल ठाकुर ने पचास रनों का आंकड़ा पार करने के साथ ही एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है.

एलन बॉर्डर और डॉन ब्रेडमैन की लिस्ट में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर...

शार्दुल ठाकुर ने ओवल के मैदान पर लगातार तीसरी बार टेस्ट मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली. ऐसा करने वाले वह तीसरे विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह कारनामा महज एलन बॉर्डर और डॉन ब्रेडमैन कर पाए थे. अब शार्दुल ठाकुर इस खास फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने 109 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. वहीं, शार्दुल ठाकुर को कैमरून ग्रीन ने आउट किया.

अब तक मैच में क्या-क्या हुआ?

बताते चलें कि इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए. जिसके जवाब में भारत की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 173 रनों की बढ़त मिली. भारत के लिए अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली. वहीं, कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 2 विकेट पर 82 रन बना चुकी है. इस वक्त स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं. जबकि डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा पवैलियन लौट चुके हैं. भारत के लिए मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के 469 के जवाब में 296 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, रहाणे और शार्दुल ने जड़े अर्धशतक

किस्मत हो तो ऐसी...दो बार मिला जीवनदान फिर आउट हो गए थे शार्दुल ठाकुर, फिर भी नहीं लौटे पवेलियन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget