एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में जमकर बोलता है किंग कोहली का बल्ला, देखें नागपुर में कैसे हैं आंकड़े

Virat Kohli Team India: कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक टेस्ट मैचों में कुल 7 शतक लगा चुके हैं. वहीं, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में उन्होंने 88.50 की औसत से रन बनाए हैं.

Virat Kohli Against Australia in Test: भारतीय टीम 2023 में अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. सीरीज़ का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो पर मौजूद भारतीय टीम के लिए यह सीरीज़ बहुत अहम है. इसमें जीत दर्ज कर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेलेगी. इस सीरीज़ में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अच्छी फॉर्म में दिखाई देते हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ऐसे हैं विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 20 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों की कुल 36 पारियों में उन्होंने 48.06 की औसत से 1682 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 169 रनों का रहा है. वहीं इन पारियों में कोहली 3 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन भी लौटे हैं. 

नागपुर में ऐसे हैं कोहली के टेस्ट आंकड़े

विराट कोहली ने नागुपर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अब तक कुल 3 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों की कुल 4 पारियों में उन्होंने 88.50 की औसत से 354 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 2 शतक निकले हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 213 रनों का रहा है. कोहली विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ हैं. इस मामले में वीरेंद्र सहवाग 357 रनों के साथ नंबर वन पर मौजूद हैं. कोहली अगले मैच में महज़ 4 रन बनाकर सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. 

कोहली का अब तक ऐसा रहा है टेस्ट करियर

जून, 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली अब तक भारतीय टीम के लिए कुल 104 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की कुल 177 पारियों में उन्होंने 48.90 की औसत से कुल 8119 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 254* रनों का रहा है. 

 

ये भी पढ़ें...

Jio के साथ महेन्द्र सिंह धोनी की 'स्पेशल डील', IPL 2023 के विज्ञापन में दिखेगा जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget