एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: पांच खिलाड़ियों के आइसोलेशन में जाने से टीम इंडिया की परेशानी बढ़ी, सिडनी टेस्ट में हो सकती है दिक्कत

IND Vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. आइसोलेशन में भेजे गए खिलाड़ियों के सिडनी टेस्ट में खेलने पर अभी स्थिति साफ नहीं है.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान है. अब नवदीप सैनी समेत पांच खिलाड़ियों को कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से आइसोलेशन में भेजे जाने की वजह से टीम इंडिया की मुश्किल और बढ़ गई है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7 जनवरी खे खेला जाना है.

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी को एक वीडियो वायरल होने के बाद आइसोलेशन में भेज दिया गया है. वीडियो में यह सभी खिलाड़ी मेलबर्न में एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद बीसीसीआई और सीए ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है और इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया है. अगर समय रहते यह खिलाड़ी आइसोलेशन से बाहर नहीं आते हैं तो यह भारत के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है.

सिडनी में लागू है बेहद सख्त लॉकडाउन

पांच में से दो खिलाड़ी गिल और पंत दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे. तीसरे टेस्ट मैच में भी इन दोनों की जगह लगभग पक्की है. रोहित हाल ही में 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करके लौटे थे. वह सिडनी में ही क्वारंटीन थे और 14 दिन पूरा करने के बाद बुधवार को मेलबर्न आए थे. तीसरे टेस्ट मैच में वह मयंक अग्रवाल का स्थान ले सकते हैं. उन्हें बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है.

इन पांचों खिलाड़ियों का आइसोलेशन कब पूरा होगा यह पक्का नहीं है और इसलिए तीसरे टेस्ट में टीम के संयोजन पर संकट बना हुआ है. अगर मान के चला जाए कि अगर इनमें से कोई एक भी कोविड-19 पॉजिटिव निकलता है तो यह पांचों खिलाड़ी तो बाहर होंगे ही, साथ ही इन सभी के संपर्क में जो खिलाड़ी आएं होंगे वो भी टेस्ट में शायद ही खेल पाएं. ऐसी स्थिति में पूरी टीम को टेस्टिंग और आइसोलेशन से गुजरना पड़ सकता है.

इन पाचों खिलाड़ियों को अलग से ट्रेनिंग करने को कहा गया है. यह भी संभव है कि चार जनवरी को यह लोग अलग से सिडनी जाएं. भारतीय टीम को सिडनी और ब्रिस्बेन में सख्त लॉकडाउन का पालन करना पड़ सकता है.

IND Vs AUS: मेलबर्न में हुई तेज बारिश, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget