एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज पर क्यों है दुनिया की नजर, जानिए किसका पलड़ा भारी और कौन मार सकता है बाजी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज WTC फाइनल से लेकर टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. दोनों के बीच पिछली तीन सीरीज भारत के नाम रही है.

IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. ऑस्ट्रेलिया जहां इस वक्त टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर है, वहीं भारतीय टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच लाल गेंद से होने वाली भिड़ंत बेहद दिलचस्प रहने वाली है. यह टेस्ट सीरीज कई और कारणों के चलते भी बेहद खास है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज पर क्यों है दुनिया की नजर?

  • इस टेस्ट सीरीज से ही इस साल होने वाले WTC 2021-23 फाइनल की राह निकलेगी. इन दो में से किसी एक टीम का WTC फाइनल खेलना तय है, दूसरी टीम कौन होगी, यह काफी हद तक इनके बीच होने वाले 4 मैचों के नतीजे तय करेंगे. ऐसे में इस सीरीज पर हर किसी की नजर है. वैसे, जो समीकरण बन रहे हैं उस लिहाज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही WTC फाइनल हो सकता है.
  • अगर भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज को 2-0, 3-0, 4-0 या 3-1 से जीत लेती है तो वह टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर नंबर-1 बन जाएगी.
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट क्रिकेट में अब तक एशेज के बाद दूसरी सबसे वर्चस्व वाली सीरीज है. ऐसे में जब भी यह दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होती है तो क्रिकेट जगत की नजरें इस सीरीज पर टिकी होती हैं.

किसका पलड़ा है भारी?
ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC पॉइंट्स टेबल और टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर है. वह पिछले एक साल में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को अपने घरेलू मैदानों पर एकतरफा शिकस्त दे चुकी हैं. वहीं उपमहाद्वीप में भी इस टीम ने पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर हराया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. इसके उलट भारतीय टीम के पिछले एक साल के टेस्ट आंकड़े कुछ खास नहीं रहे हैं. भारत को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में हार मिली है और वह महज श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ ही जीत दर्ज कर सकी है.

हालांकि घरेलू मैदानों पर भारत को हराना इतना आसान काम नहीं है. ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले 18 सालों में एक बार भी भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी भारत के ही नाम रही है. यानी अगर ऑस्ट्रेलिया सामने है तो टीम इंडिया भी कहीं कमजोर नहीं नजर नहीं आती है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि इस बार सीरीज में किसका पलड़ा भारी है.

यह भी पढ़ें...

BCCI Central Contracts: सूर्यकुमार, शुभमन और हार्दिक को मिलेगा प्रमोशन! फरवरी में हो सकती है BCCI के नए केन्द्रीय अनुबंधों की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget