एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: जीत के बाद टेस्ट में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल बोले- सभी मुश्किलों को पार कर टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया है. वहीं भारतीय टीम की जीत पर शुभमन गिल ने ट्वीट करते हुए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 200 रन ही बनाए थे. जिसके बाद जीत के लिए मिले 70 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

शुभमन गिल ने फैंस को दिया धन्यवाद

भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे बल्लेबाज शुभमन गिल का कहना है कि पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम ने सभी मुश्किलों को पार करते हुए मजबूत वापसी कर बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही उन्होंने टीम की जीत के बाद प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट करते हुए लिखा 'सभी मुश्किलों को पार करते हुए एमसीजी में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए सभी प्रशंसकों का धन्यवाद.'

दूसरी पारी में बनाए सबसे अधिक रन वहीं शुभमन गिल ने अपनी पहली पारी में खेलते हुए 69.23 की स्ट्राइक रेट से 65 गेंदों पर 8 चौंके की मदद से 45 रन बनाए, और मैच की दूसरी पारी में गिल ने 97.22 की औसत से 36 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए.

बता दें कि भारत ने पहली पारी के आधार पर 131 रनों की बढ़त ली थी. ऐसे में स्टम्प्स तक मेजबानों को दो रन की लीड मिल चुकी थी. तीसरे दिन स्टम्प्स तक कैमरून ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. ग्रीन शानदार पारी खेलने के बाद 45 के निजी योग पर आउट हुए जबकि कमिंस ने 22 रन बनाए. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की.

मिशेल स्टार्क 14 रनों पर नाबाद लौटे जबकि नेथन लायन ने तीन रन बनाए. जोस हेजलवुड को रविचंद्रन अश्विन ने 10 के निजी योग पर बोल्ड किया. इसी के साथ लंच की घोषणा हुई थी. भारत की ओर से सिराज ने तीन सफलता हासिल की जबकि जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. उमेश यादव, जो अब चोटिल हैं को एक सफलता मिली.

इसे भी पढ़ेंः IND Vs AUS: जीत के लिए टीम इंडिया को चाहिए 70 रन, ऐसा रहा ऑस्ट्रेलियाई पारी का हाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहाणे ने जड़ा दमदार शतक, सुनील गावस्कर ने कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget