एक्सप्लोरर

IND vs AUS: शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को दी खास सलाह, बताया कैसे करें रवींद्र जडेजा का सामना

IND vs AUS: साल 2017 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली बार भारत में टेस्ट सीरीज खेली थी, तब रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 25 विकेट अपने नाम किए थे.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9 फरवरी से भारत के खिलाफ 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका आगाज नागपुर से होगा. कंगारू टीम इस बात से पूरी तरह परिचित है कि उसके लिए इस टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा सबसे बड़ा खतरा होंगे. भारतीय पिचों पर इन दोनों ही स्पिन गेंदबाजों का सामना करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं रहा है.

साल 2017 में जब आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज खेली थी तो रवींद्र जडेजा ने 4 मैचों में सर्वाधिक 25 विकेट अपने नाम किए थे. इसी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉट्सन ने कंगारू टीम के दाएं हाथ के खिलाड़ियों को जडेजा की गेंदबाजी का सामना करने के लिए एक अहम सलाह दी है.

शेन वॉटसन के अनुसार, रवींद्र जडेजा अपनी गेंदबाजी के दौरान विकेट पर अटैक करने का सबसे ज्यादा प्रयास करते हैं, ऐसे में दाएं हाथ के बल्लेबाजों को उनकी गेंदों का सामना करना थोड़ा मुश्किल होता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास इस समय मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के रूप में दो शानदार दाएं हाथ के खिलाड़ी मौजूद हैं. स्मिथ ने तो पिछली बार भारत दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में 499 रन बनाए थे.

वॉटसन ने बताया कैसे करें जडेजा का सामना
वॉटसन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए अपने बयान में कहा कि जडेजा का सामना करने के दौरान यदि गेंद अधिक टर्न नहीं ले रही है तो आसान हो जाता है क्योंकि वह गेंद को तेज गति के साथ फेंकते हैं लेकिन यदि पिच से उन्हें मदद मिलती है तो वह बिल्कुल ही एक अलग गेंदबाज दिखने लगते हैं.

वॉट्सन ने अपने बयान में आगे कहा कि जब जडेजा की गेंद टर्न होकर तेजी के साथ आती है तो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए खेलना उसे काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में उनकी गेंदों के खिलाफ एक बल्लेबाज होने के नाते आपको शुरू से बचने की नहीं बल्कि रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए.

जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झटके हैं 63 विकेट
रवींद्र जडेजा लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान में वापसी कर रहे हैं. घुटने की सर्जरी के बाद उन्होंने खुद की फिटनेस को साबित करने के लिए रणजी मुकाबला भी खेला, जिसमें उन्होंने एक पारी में ही 7 विकेट अपने नाम किए थे. जडेजा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 63 विकेट अपने नाम किए हैं.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट में केएल राहुल नहीं करेंगे विकेटकीपिंग! इस खिलाड़ी को मिल सकती है यह जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget