एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर, जांच के बाद भी तीसरा टेस्ट खेल सकते हैं रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बायो-बबल का नियम तोड़ने की वजह से टीम से अलग आइसोलेट कर दिया है.

India vs Australia: सात जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बायो सिक्योरिटी बबल के उल्लंघन के कारण जांच के घेरे में आने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीमं के पांच खिलाड़ी- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. इन पांचों खिलाड़ियों का मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जांच शुरू की और पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया.

सिडनी मॉर्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई इसे लेकर व्यवहारिक तरीका आपनाएगी और पांचों खिलाड़ियों को बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स तोड़ने के कारण जुर्माना लगाएगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियों को सजा नहीं दे सकती, क्योंकि यह खिलाड़ी उसके कर्मचारी नहीं हैं.

भारतीय टीम ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) जाने के लिए रविवार को दो बसें लीं. हालांकि, टीम ने जिम सेशन किया क्योंकि उसका अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, गिल टीम की बस में गए और बाकी टीम के सदस्यों के साथ ही लौट कर आए. टीम के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन किया. रिपोर्ट की मानें तो यह पहली बार नहीं है कि भारतीय खिलाड़ियों ने बायो सिक्योर प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया है. इससे पहले विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने दिसंबर की शुरुआत में सिडनी में एक दुकान पर फोटो खिंचवाई थी.

ऐसी भी खबरें हैं कि भारतीय टीम ब्रिस्बेन में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए वहां नहीं जाना चाहती है, जिसका कारण क्वींसलैंड सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के सख्त नियम हैं. क्वींसलैंड सरकार ने कहा है कि भारतीय टीम अगर नियमों का पालन न करे तो वह खेलने नहीं आए.

गौरतलब है कि चार मैचों की ये सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है. सीरीज का तीसरा मैच सात जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

IND Vs AUS: जानिए क्यों ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट नहीं खेलना चाहती है टीम इंडिया

सौरव गांगुली की हालत स्थिर, इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया- एक और एंजियोप्लास्टी के बारे में जल्द होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget