एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पिच के हिसाब से होगा भारत की प्लेइंग इलेवन का सलेक्शन, जानें पंत के नहीं होने पर किसे मिल सकता है मौका

Nagpur Test: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया.

India vs Australia 1st Test Nagpur: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम की प्राथमिकताओं का खुलासा नहीं करते हुए कहा कि वे इस बहुप्रतीक्षित श्रृंखला में ‘पिच के आधार पर खिलाड़ियों के चयन’ का रवैया अपनाएंगे. रोहित से विशेष तौर पर यह पूछा गया था कि सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के बीच उनकी पसंद कौन है क्योंकि पर्याप्त संकेत मिले हैं कि टीम प्रबंधन खराब फॉर्म से जूझ रहे उप कप्तान लोकेश राहुल को टीम से बाहर नहीं करेगा.

रोहित ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘कल सुबह नौ बजे टॉस के समय.’’

शुभमन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जबकि सूर्यकुमार यादव में नाथन लियोन जैसे अनुभवी गेंदबाजों की लय बिगाड़ने की क्षमता है और भारतीय कप्तान ने स्पष्ट किया है कि प्लेइंग इलेवन का चयन करते हुए खिलाड़ी की फॉर्म जितनी महत्वपूर्ण होगी विशिष्ट पिच पर उसके कौशल पर भी उतना ही ध्यान दिया जाएगा. रोहित ने कहा, ‘‘यह कड़ा फैसला होगा. हमें पता है कि काफी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं, यह टीम के लिए अच्छा संकेत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘चयन एक मुद्दा है और यह दर्शाता है कि काफी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यह टीम के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है, हमें बस प्रत्येक पिच को देखना होगा और सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करना होगा. हम अतीत में भी ऐसा करते आए हैं और भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे.’’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के लिए संदेश साफ है. हम पिच के आधार पर खिलाड़ियों को खिलाने को तैयार हैं. जो भी पिच हो, जिसकी भी हमें जरूरत हो, हम उसे टीम में शामिल करेंगे. यह सामान्य सी बात है.’’

यह पूछने पर कि जामथा की पिच को देखते हुए सूर्यकुमार और शुभमन में कौन बेहतर है तो रोहित ने कहा, ‘‘वे हमें अलग अलग विकल्प देते हैं. गिल पिछले तीन से चार महीने से काफी अच्छी फॉर्म में है. काफी बड़े शतक भी बनाए. सूर्यकुमार ने टी20 में दिखाया है कि वह क्या करने में सक्षम है और टेस्ट क्रिकेट में भी वह कैसा खेल दिखा सकता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों हमारे लिए स्तरीय विकल्प हैं और हमने अब तक फैसला नहीं किया है कि खेल के सभी पहलुओं को देखते हुए दोनों में से कौन हमारे लिए खेलेगा.’’

रोहित ने यह भी खुलासा नहीं किया कि वह इशान किशन पर केएस भरत को प्राथमिकता देंगे या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘आपको साहसिक फैसला करना होगा. ऋषभ ने जिस तरह बल्लेबाजी की उससे वह हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है. हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मध्यक्रम में काम कर सकते हैं. आपको जरूरत होगी कि पारंपरिक क्रिकेट भी खेला जाए, हमारा शीर्ष क्रम मजबूत है और सभी खिलाड़ी रन बना रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि कल जब हम मैच शुरू करेंगे तो इन चीजों को फिर हासिल कर पाएंगे.’’

अपनी राष्ट्रीय टीम के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का एक समूह पहले ही आरोप लगा चुका है कि एक भी गेंद फेंके जाने से पहले ही जामथा की पिच में बदलाव किया गया है. रोहित ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान खेलने पर है, पिछली श्रृंखला जब हम यहां खेले थे तो पिचों को लेकर काफी कुछ बोला गया था और सभी 22 स्तरीय खिलाड़ी है और इससे फर्क नहीं पड़ता की गेंद कितनी टर्न या सीम कर रही है.’’

इस तरह का सुझाव दिया जा रहा है कि रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के साथ कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को भी खिलाया जाना चाहिए. रोहित ने इन चारों की तारीफ की लेकिन खुलासा नहीं किया कि कौन खेलेगा, उन्होंने कहा, ‘‘चारों स्तरीय गेंदबाज हैं और जडेजा तथा अश्विन ने काफी क्रिकेट एक साथ खेला है. मुझे लगता है कि अक्षर और कुलदीप को जब भी मौका मिला तो उन्होंने बल्लेबाजों को दबाव में डाला.’’ रोहित जब जाने लगे तो वे प्रेस बॉक्स में आए और उन्होंने देखा कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के कुछ लोग पिच को परखने की कोशिश कर रहे हैं जिस पर उन्होंने कहा, ‘‘इतना पिच मत देखा यार. क्रिकेट खेलो.’’

यह भी पढ़ें : IND vs AUS 1st Test: नागपुर की पिच पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने का हिस्सा सूखा, जानिए इससे कैसे होगा टीम इंडिया को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget