एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले अभ्सास करते दिखे रोहित शर्मा, BCCI ने शेयर की तस्वीर

रोहित टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे. वह सिडनी में कोरोना नियमों के मुताबिक, 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहें. उन्हें आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टेस्ट टीम में जगह दी गई है.

India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा बुधवार को मेलबर्न में टीम के साथ जुड़ गए. आज उन्होंने टीम के साथ अभ्यास भी किया. प्रैक्टिस सेशन में रोहित ने कैच का अभ्यास किया. बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से हिटमैन की कैच प्रैक्टिस करते फोटो शेयर की हैं.

आपको बता दें कि रोहित टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे. वह सिडनी में कोरोना नियमों के मुताबिक, 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहें. उन्हें आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टेस्ट टीम में जगह दी गई है.

बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की की कैचिंग प्रैक्टिस करते हुए फोटो पोस्ट की हैं. इस फोटो के साथ लिखा है, "इंजन शुरू होने वाला है. आगे क्या होगा इसकी एक झलक."

रोहित की मैच फिटनेस काफी अहम होगी क्योंकि 10 नवंबर को खेले गए आईपीएल फाइनल के बाद उन्होंने किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेली है. आईपीएल के बाद वह बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गए और अपनी चोट पर काम किया. ऑस्ट्रेलिया आने के बाद वह क्वारंटीन में थे, इसलिए उन्हें अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है.

तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं रोहित

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट सात जनवरी से खेला जाएगा. इस टेस्ट को शुरू होने में अभी आठ दिनों से ज्यादा का वक्त बाकी है. ऐसे में अगर रोहित कल टीम से जुड़ते हैं, तो क्वारंटीन की थकान और प्रैक्टिस के लिए उनके पास काफी समय है. इसलिए सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

रोहित ने पिछले साल नवंबर में खेला था अपना आखिरी टेस्ट

बता दें कि रोहित ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में अपना आखिरी टेस्ट खेला था. वह बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट में टीम का हिस्सा थे. टेस्ट करियर के 32 मैचों में हिटमैन के नाम 46.54 की औसत से 2141 रन हैं. रोहित टेस्ट क्रिकेट में भी एक दोहरा शतक लगा चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम छह शतक और 10 अर्धशतक हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: भारत की जीत से घबराई ऑस्ट्रेलिया, चोटिल वॉर्नर की हुई टीम में वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget