एक्सप्लोरर

IND vs AUS: गाबा में विकेट के पीछे 'स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन' गाना गाते दिखे ऋषभ पंत, देखें वायरल वीडियो

यह वाक्या तब का है जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और निचले क्रम के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे.

India vs Australia: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में जारी चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन के दौरान सोमवार को विकेट के पीछे हॉलीवुड का 'स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन' गाना गाते हुए देखे गए. पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वाक्या तब का है जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और निचले क्रम के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे.

ट्वीटर पर एक यूजर ने पंत का 'स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन' गाना गाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पंत की इसी वीडियो को लेकर एक दूसरे यूजर ने ट्वीट कर कहा, "स्पाइडरमैन भूल जाओ. तूने चुराया मेरे दिल का चैन. सिर्फ पंत ही ऐसा कर सकते हैं."

सिराज के नाम रहा चौथा दिन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का चौथा दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के नाम रहा. उन्होंने 19.5 ओवर में 73 रन देकर पांच विकेट झटके. इसके साथ ही वह गाबा में पांच विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए.

सिराज के अलावा अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले इस तेज गेंदबाज ने चार विकेट झटके. उन्होंने 19 ओवर में 61 रन देकर यह कारनामा किया. इसके अलावा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला.

पांचवें दिन भारत को बनाने होंगे 324 रन

बता दें कि बारिश के कारण ब्रिस्बेन टेस्ट के चौथे दिन भी खेल जल्दी रोक दिया गया. इससे पहले दूसरे दिन भी बारिश के कारण तीसरा सेशन रद्द करना पड़ा था. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1.5 ओवर में चार रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा चार रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं शुभमन गिल ने अभी खाता नहीं खोला है. अब भारत को पांचवें दि न जीत के लिए 324 रन बनाने होंगे. हालांकि, पिच को देखते हुए भारत के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें- 

IPL 2021: 20 जनवरी को सभी टीमें जारी कर सकती हैं अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची, 16 फरवरी को हो सकती है नीलामी

मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान, कहा- मिस्बाह एंड कंपनी के हटने के बाद ही पाकिस्तान के लिए खेलूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget