एक्सप्लोरर

मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान, कहा- मिस्बाह एंड कंपनी के हटने के बाद ही पाकिस्तान के लिए खेलूंगा

मोहम्मद आमिर ने कहा, "मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं केवल तभी पाकिस्तान के लिए फिर से खेलूंगा, जब इस टीम प्रबंधन को हटा दिया जाएगा. इसलिए कृपया अपनी खबरों को बेचने के लिए फेक न्यूज मत फैलाइए."

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और उनके मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के हटने के बाद ही वह पाकिस्तान के लिए फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर 'मानसिक उत्पीड़न' का आरोप लगाते हुए पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी.

इस तेज गेंदबाज ने कहा था कि वह मौजूदा पीसीबी प्रबंधन की देखरेख में नहीं खेलना चाहते हैं. हालांकि, आमिर अब अपने संन्यास लेने वाली बात से यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

28 साल के आमिर ने सोमवार को ट्विटर पर कहा, "मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं केवल तभी पाकिस्तान के लिए फिर से खेलूंगा, जब इस टीम प्रबंधन को हटा दिया जाएगा. इसलिए कृपया अपनी खबरों को बेचने के लिए फेक न्यूज मत फैलाइए."

आमिर ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर कहा था, "मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया. मुझे नहीं लगता कि मैं मौजूदा प्रबंधन के रहते खेल सकता हूं. मैं अभी के लिए क्रिकेट छोड़ रहा हूं. मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है. इसे झेल नहीं सकता."

आमिर 2009 में टी-20 विश्व कप और 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 2010 में स्पॉट फिक्सिंग के कारण उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था और इसके बाद उन्होंने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: 20 जनवरी को सभी टीमें जारी कर सकती हैं अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची, 16 फरवरी को हो सकती है नीलामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
LIVE: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget