एक्सप्लोरर

IND vs AUS: स्मिथ के बयान पर अश्विन का जवाब, ऑस्ट्रेलिया को इस तरह के माइंडगेम खेलना पसंद है

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ के अभ्यास मैच ना खेलने के बयान पर अश्विन ने जवाब देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इस तरह के माइंडगेम खेलना काफी पसंद है.

India vs Australia, Ashwin Steve Smith: भारत दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कोई भी अभ्यास मैच खेलने का फैसला नहीं किया है. बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा. इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम बेंगलुरु के करीब अलूर क्रिकेट ग्राउंड में जमकर अभ्यास कर रही है.

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने भारतीय दौरे पर एक भी अभ्यास मैच ना खेलने के फैसले पर कहा था कि बीसीसीआई की तरफ से उन्हें अभ्यास मैच में एक ग्रीन विकेट दी जाती जबकि टेस्ट सीरीज के दौरान पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती. ऐसे में हमारा अभ्यास मैच ना खेलने का फैसला पूरी तरह से सही है.

स्टीव स्मिथ ने अपने बयान में कहा था कि जब साल 2017 में वह यहां पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आए थे तो उस समय हमें ग्रीन टॉप विकेट दिया गया था जो पहले टेस्ट मैच की पिच से पूरी तरह विपरीत था. ऐसे में इस बार हमने कोई भी अभ्यास मैच ना खेलने का फैसला लिया और ज्यादा ध्यान अपनी ट्रेनिंग पर लगाया ताकि हम नेट्स पर अधिक से अधिक स्पिन गेंदबाजों का सामना करके खुद को तैयार कर सके

अब स्मिथ के इसी बयान पर भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जवाब देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस तरह के माइंडगेम खेलना पसंद करती है यह उनके क्रिकेट खेलने की शैली भी है. पिछले दौरे पर पुणे टेस्ट मैच में पिच पर काफी ज्यादा स्पिन देखने को मिला था लेकिन कोई भी टीम इस तरह की योजना नहीं बना सकती.

अभ्यास मैच खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई नई बात नहीं

अश्विन ने अपने बयान में आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया का इस दौरे पर कोई भी अभ्यास मैच खेलना कोई नई बात नहीं है. यहां तक कि भारत भी कुछ विदेशी दौरों पर अभ्यास मैच नहीं खेलती है. अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को देखते हुए भारतीय टीम के लिए भी कई बार यह संभव नहीं हो पाता कि वह अभ्यास मैच में उसी जज्बे के साथ खेलने उतर सके.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविचंद्रन अश्विन के खतरे से निपटने के लिए नेट्स में उन्हीं के जैसे एक्शन वाले गेंदबाज महेश पिथिया के सामने जमकर अभ्यास कर रहे हैं. अश्विन का ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है.

यह भी पढ़े...

Watch: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए जमकर तैयारी कर रही टीम इंडिया, राहुल द्रविड़ ने बताया किन चीजों पर है फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget