एक्सप्लोरर

IND vs AUS: चोट की वजह से टीम से बाहर, वापसी की तो उठे सवाल, राहुल ने अब आलोचकों को दे दिया करारा जवाब

KL Rahul IND VS AUS: केएल राहुल चोट की वजह से काफी वक्त तक टीम इंडिया से बाहर रहे. लेकिन उन्होंने वापसी के साथ ही विस्फोटक प्रदर्शन किया.

KL Rahul India vs Australia: केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 के एक मुकाबले में शानदार बैटिंग करते हुए नाबाद 97 रन बनाए. राहुल को भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. राहुल ने चोट से ठीक होने के बाद शानदार कमबैक किया है. वे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए. राहुल की वापसी से पहले ही उनकी जगह को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे. लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर सबका मुंह बंद कर दिया. अब उन्होंने विश्व कप 2023 में कमाल दिखाया है. 

राहुल टीम इंडिया के सबसे अहम एसेट क्यों हैं, इसका जवाब उन्होंने अपने प्रदर्शन से दे दिया है. राहुल ने पहले एशिया कप में विस्फोटक प्रदर्शन किया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में नाबाद 58 रन बनाए. राहुल यहीं नहीं रुके. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर वनडे में भी अर्धशतक जड़ा. अब उन्होंने विश्व कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में कमाल दिखाया.

भारतीय टीम चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद विराट कोहली और राहुल ने पारी को संभाला और जीत दिलाई. केएल अंत तक टिके रहे. उन्होंने 115 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 97 रन बनाए. राहुल शतक से चूक गए. लेकिन टीम इंडिया को छक्का लगाकर जीत दिला दी. राहुल की इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

केएल राहुल चोट की वजह से लगभग 5 महीनों तक बाहर रहे. इससे पहले और इसके बाद वे सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हुए. लेकिन इन सब के बीच उनका पूरा फोकस वापसी पर रहा. राहुल ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बैंगलोर में काफी मेहनत की. उन्होंने नेट्स में बैटिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग पर भी फोकस किया. राहुल ने एशिय कप में 84 के औसत के साथ 169 रन बनाए. विश्व कप के पहले मुकाबले में नाबाद 97 रन बना डाले. राहुल ने अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद किस स्थान पर है टीम इंडिया? देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget