एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर टेस्ट में फेंकी गईं महज 1135 बॉल, भारत में यह चौथा सबसे कम गेंदों वाला मैच; जानें टॉप-3 टेस्ट

Indore Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से शिकस्त दी. यह मैच तीसरे दिन के पहले सेशन में ही खत्म हो गया.

Shortest Completed Test in India: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच इंदौर में खेला गया टेस्ट मैच पूरे सवा दो दिन भी नहीं चल पाया. इस मैच में महज 1135 बॉल फेंकी गई. यह भारत में अब तक खेले गए 283 टेस्ट मैचों में चौथा सबसे कम गेंदों वाला मैच रहा. इस मुकाबले के इतने कम गेंदों तक सीमित रह जाने का सबसे बड़ा कारण यहां की पिच रही, जिस पर बल्लेबाजी बिल्कुल आसान नहीं थी. अनियमित उछाल और टर्न के कारण कोई भी टीम यहां 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के इस तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम पहली पारी में महज 33.2 ओवर खेल पाई थी. टीम इंडिया पहले दिन के दूसरे सेशन में 109 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 76.3 ओवर खेलते हुए 197 रन बनाए थे. मैच के दूसरे ही दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी भी समाप्त हो गई थी. दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 60.3 ओवर में 163 रन बनाए थे.

इस तरह इंदौर टेस्ट के शुरुआती दो दिन में ही 30 विकेट गिर गए थे. मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 76 रन बनाने की दरकार थी, जो उसने 18.5 ओवर में ही बना डाले. ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीता.

ये हैं सबसे कम गेंदों वाले तीन टेस्ट
भारत में सबसे कम गेंदों वाला टेस्ट मैच साल 2021 में अहमदाबाद में खेला गया था. इंग्लैंड के खिलाफ भारत के इस मुकाबले में 842 गेंदों में ही नतीजा आ गया था. यहां दूसरे नंबर पर साल 2019 में खेला गया भारत-बांग्लादेश टेस्ट है. इस टेस्ट में 968 गेंदें फेंकी गई थी. साल 2018 में खेला गया भारत-अफगानिस्तान टेस्ट इस मामले में तीसरे नंबर पर है. यहां 1028 गेंदों में नतीजा आया था. तीनों टेस्ट मैचों में भारत की जीत हुई थी.

यह भी पढ़ें...

WPL में दिल्ली कैपिटल्स ने भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सौंपी कमान, मेग लैनिंग बनी कप्तान; देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget