एक्सप्लोरर

Umpires In IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में कौन-कौन होंगे अंपायर? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Umpires In IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 में दो ऑन-फील्ड अंपायर, एक थर्ड अंपायर और एक फोर्थ अंपायर के साथ ही एक मैच रेफरी रहेंगे. इसके लिए ICC ने पहले ही नामों का ऐलान कर दिया है.

Umpires In World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के लिए अंपायर्स के नाम शुक्रवार को ही सामने आ चुके हैं. आईसीसी ने ऑन-फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबोरो को सौंपी हैं. वहीं थर्ड और फोर्थ अंपायर के लिए जोएल विल्सन और क्रिस्टोफर गैफनी को चुना है. इस अहम मुकाबले के लिए एंडी पाइक्राफ्ट को बनाया गया है.

इलिंगवर्थ और केटलबोरो इंग्लैंड से हैं. लंबे समय से यह अंपायरिंग कर रहे हैं. वर्तमान में इनकी गिनती दुनिया के बेस्ट अंपायर्स में होती है. यही कारण है कि इन्हें क्रिकेट जगत के सबसे बड़े मुकाबले में मैदानी अंपायर का दायित्व मिला है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबलों में भी दोनों पर अलग-अलग मैचों की जिम्मेदारी थी. इलिंगवर्थ जहां भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में ऑन-फील्ड अंपायर थे. वहीं, केटलबोरो ऑस्ट्रलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच में अंपायरिंग कर रहे थे.

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाने वाले जोएल विल्सन वेस्टइंडीज से हैं. वहीं, चौथे अंपायर का दायित्व संभालने वाले क्रिस्टोफर गैफनी न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं. यह दोनों भी मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट (जिम्बाब्वे) के साथ सेमीफाइनल मुकाबलों में दायित्व संभाल रहे थे.

वर्ल्ड कप 2015 फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं केटलबोरो
केटलबोरो ने इसी वर्ल्ड कप में 100 वनडे मैचों में अंपायरिंग करने का आंकड़ा छुआ है. नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप मैच उनके लिए 100वां मुकाबला था. केटलबोरो दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे. इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए वर्ल्ड कप 2015 फाइनल में वह कुमार धर्मसेना के साथा ऑन फील्ड अंपायर थे.

'डेविड शेफर्ड ट्रॉफी' जीत चुके हैं दोनों अंपायर
केटलबोरो और इलिंगवर्थ दोनों ही डेविड शेफर्ड ट्रॉफी के विजेता रहे हैं. यह ट्रॉफी साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर को दी जाती है. केटलबोरो ने साल 2013, 2014 और 2015 में लगातार यह टाइटल जीता है. वहीं, साल 2019 और 2022 में इलिंगवर्थ 'आईसीसी अंपायर ऑफ दी ईयर' चुने गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: बहुत पुराना है रिचर्ड कैटलबोरो और टीम इंडिया की हार का नाता, जानें वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के अंपायर क्यों हैं सुर्खियों में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget