एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत के पास नंबर-1 टीम बनने का मौका, इतने अंतर से जीतनी होगी सीरीज

India vs Australia: भारतीय टीम को 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया के पास इस सीरीज के जरिए नंबर-1 वनडे टीम बनने का भी मौका है.

India vs Australia ODI Series 2023: एशिया कप 2023 में शानदार जीत के बावजूद भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन को हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी. हालांकि वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया के इस स्थान पर पहुंचने का एक सुनहरा मौका है. भारतीय टीम 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में यदि अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होती है और सीरीज को 2-1 से भी जीत लेती है तो वह नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंच जाएगी.

आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में पिछले 2 हफ्तों में काफी बदलाव देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले 2 वनडे मैचों में मात देने के साथ नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली थी. इसके बाद आखिरी 3 मुकाबलों में उन्हें लगातार हार की वजह से इस स्थान को गंवाना पड़ा. पाकिस्तान की टीम अभी नंबर-1 की पोजीशन पर 114.889 रेटिंग अंकों के साथ मौजूद है.

भारतीय टीम की बात की जाए तो वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है. इस समय टीम इंडिया के रेटिंग अंक 114.659 हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप या फिर सीरीज को 2-1 से जीतने के साथ भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले नंबर-1 की पोजीशन को हासिल कर लेगी.

ऑस्ट्रेलिया के पास भी नंबर-1 की पोजीशन हासिल करने का मौका

ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा समय में आईसीसी वनडे रैंकिंग में 113 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है. भारत के खिलाफ सीरीज में उनके पास भी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचने का मौका होगा. हालांकि इसके लिए उन्हें इस 3 मैच की सीरीज के सभी मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर जबकि दूसरी और तीसरा मैच 24 और 27 सितंबर को खेला जाएगा. इसके ठीक बाद 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा.

 

यह भी पढ़ें...

Asian Games 2023: भारत एशियन गेम्स में जीतेगा गोल्ड मेडल, रिंकू सिंह ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget