एक्सप्लोरर

Ind Vs Aus: आज से खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट, जानिए किसका पलड़ा भारी

भारत को हालांकि इस बात से प्ररेणा मिलेगी की ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड में उसने कुछ दमदार प्रदर्शन किए हैं, खासकर हालिया समय में. 2018-19 के पिछले दौरे पर भी भारत ने एडिलेड में जीत हासिल की थी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत गुरुवार को एडिलेड ओवल मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच से हो रही है. भारत के लिए यह प्रारूप काफी नया है और इसलिए अनुभवी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कमजोर दिख रही है. डे-नाइट टेस्ट प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया सबसे अनुभवी टीम है. ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट प्रारूप में सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से चार एडिलेड ओवल में ही खेले हैं. वहीं भारत ने अभी तक डे-नाइट प्रारूप में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है. भारत ने यह मैच पिछले साल ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. भारत का यह पहला डे-नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट मैच के चार साल बाद आया था.

भारत को हालांकि इस बात से प्ररेणा मिलेगी की ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड में उसने कुछ दमदार प्रदर्शन किए हैं, खासकर हालिया समय में. 2018-19 के पिछले दौरे पर भी भारत ने एडिलेड में जीत हासिल की थी. उन्होंने कहा, "गुलाबी गेंद का टेस्ट मैच अपने साथ कई सारी चीजें लेकर आता है, जैसे कि शाम का समय, जब बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है. पहले सत्र में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है और रात में फिर गेंदबाजों को मदद मिलती है."

भारत ने दूसरा अभ्यास मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुलाबी गेंद से ही खेला था. इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हालांकि भारत के कई टेस्ट विशेषज्ञ- कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा और उमेश यादव नहीं थे. इन सभी को एडिलेड टेस्ट के लिए भारत की अंतिम-11 में जगह मिली है.

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल की सेंटर विकेट पर लाइट्स में अभ्यास किया है और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा है कि इससे उनकी टीम को फायदा होगा. पेन ने कहा, "हम भाग्यशाली थे कि कुछ दिन पहले एडिलेड आ गए और हमने तीन दिन तक लगातार रात में सेंटर विकेट पर ट्रेनिंग की है जो मुझे लगता है कि हमारी टीम के लिए काफी फायदेमेंद साबित होगी."

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतिम-11 चुन तो ली है लेकिन उसने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है. वहीं भारत ने अपनी अंतिम-11 का ऐलान कर दिया है. मयंक अग्रवाल के साथ कौन पारी की शुरुआत करेगा इसे लेकर संशया था और टीम प्रबंधन ने इसके लिए पृथ्वी शॉ को चुना है. शॉ हालांकि दोनों अभ्यास मैचों में विफल रहे थे और चार पारियों में सिर्फ 62 रन ही बना पाए थे. वह इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में भी रन नहीं कर पाए थे और सिर्फ एक अर्धशतक जमाया था.

विकेटकीपर को लेकर भी बहस थी और यहां रिद्धिमान साहा का अनुभव युवा ऋषभ पंत पर भारी पड़ा है. भारत के नंबर-3, 4, 5 तय हैं. यहां पुजारा, कोहली और रहाणे होंगे. हनुमा विहारी छठे स्थान पर होंगे. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी है. डेविड वार्नर के चोटिल होने के बाद टीम विल पुकोवस्की का विकल्प टीम के पास था, लेकिन यह युवा खिलाड़ी कनकशन के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गया है. टीम संभवत: मार्कस हैरिस और मैथ्यू वेड की नई सलामी जोड़ी को आजमा सकती है.

काफी कुछ नंबर-3 मार्नस लाबुशैन और स्टीव स्मिथ पर निर्भर करेगा. टीम की गेंदबाजी हालांकि शीर्ष स्तर की है. हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन का खेलना तय है और उनके आने से नियमति गेंदबाजों को बैकअप मिलेगा साथ ही मध्य क्रम भी मजबूत होगा.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी.

ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान), जोए बर्न्‍स, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेज हेनरिक्स, मार्नस लाबुशैन, नाथन लॉयन, मिशेल नासेर, जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिसेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget