एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: आज ICC ट्रॉफी का सूखा होगा खत्म? कंगारुओं से 2003 का बदला लेगी टीम इंडिया; रोहित बोले- हमारा सपना हमारे सामने

ICC Cricket World Cup 2023 Final: रविवार को टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. खिताबी मैच में रोहित ब्रिगेड 2003 विश्व कप की हार का बदला लेना चाहेगी.

India vs Australia World Cup 2023 Final: पूरा देश इस समय 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हर देशवासी चाहता है कि टीम इंडिया कंगारुओं से 2003 विश्व कप में मिली हार का बदला ले. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैंस फाइनल में टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहे हैं. हर कोई चाहता है कि रविवार को रोहित शर्मा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत का परचम लहराएं. भारत की फॉर्म और खिलाड़ियों के जज्बे को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि रविवार को भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर देगी. 

2023 वर्ल्ड कप फाइनल के आगाज में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त रह गया है. शनिवार को दोनों टीमों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास किया. इससे पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इस दौरान रोहित शर्मा और पैट कमिंस दोनों ने फाइनल के लिए अपनी अपनी तैयारियों पर खुलकर बात की.

बता दें कि 2013 से टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है. आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद से भारतीय टीम ने कई वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल व सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, लेकिन खिताब नहीं जीता है. हालांकि, अब ऐसा माना जा रहा है कि रविवार को 10 साल का सूखा खत्म हो जाएगा.

पिच को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा

फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के विकेट पर कोई घास नहीं थी. इस विकेट पर थोड़ी घास है. वो विकेट इससे सूखा था, मैं नहीं जानता, शायद आपको पता होगा. मैंने आज अभी तक विकेट नहीं देखा है लेकिन मेरी समझ से यह थोड़ा धीमा रहेगा. यह बहुत ज्यादा बदलने वाला नहीं है, लेकिन हमेशा अच्छा होता है कि आप खेल के दिन पिच को देखें और फिर आकलन करें. 

इस कारण भारत का पलड़ा है भारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है. इसकी कई वजहें हैं. दरअसल, इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया किसी एक, दो या तीन खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. भारत के लिए अब तक, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वहीं मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव भी बेहतरीन लय में हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वहीं कप्तान पैट कमिंस भी गेंदबाजी में काफी फीके दिखे हैं. 

पिच रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी वाली पिच पर खेला जाएगा. ये वही पिच है जो भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए लीग मुकाबले में इस्तेमाल की गई थी. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा था. ऐसे माना जा रहा है कि ओस का प्रभाव रहेगा. इस कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन

भारतीय टीम ने लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. वहीं टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है. ऐसे में हमारा प्रिडिक्शन मीटर यही कहता है कि फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी होगी. भारतीय टीम बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, तीनों डिपार्टमेंट में पूरे टूर्नामेंट में बेहद ही शानदार दिखी है. इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत के पूरे आसार हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज/आर अश्विन.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़ें-

IND vs AUS: इन 5 गलतियों ने भारत से छीनी थी 2003 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, रोहित शर्मा की टीम को रहना होगा सावधान

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
दीपक तिजोरी के साथ हुई 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
ईरान और भारत के बीच कितनी है दूरी, अगर कार से जाएं तो कितने दिन लगेंगे?
ईरान और भारत के बीच कितनी है दूरी, अगर कार से जाएं तो कितने दिन लगेंगे?
गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं, फिजिशियन ने बताया- कब बढ़ जाती है यह परेशानी?
गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं, फिजिशियन ने बताया- कब बढ़ जाती है यह परेशानी?
लैपर्ड ने बीच बाजार कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, चीखती रही पब्लिक, दरिंदे ने जकड़ ली गर्दन- वीडियो वायरल
लैपर्ड ने बीच बाजार कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, चीखती रही पब्लिक, दरिंदे ने जकड़ ली गर्दन- वीडियो वायरल
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
Embed widget