एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: डेविड वार्नर का तीसरे टेस्ट में खेलना तय नहीं, फिटनेस पर स्टार ओपनर ने तोड़ी चुप्पी

IND Vs AUS: डेविड वार्नर का चयन तीसरे टेस्ट मैच के लिए हुआ है. लेकिन डेविड वार्नर ने अपनी फिटनेस को लेकर जो बयान दिया है वह ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ाने वाला है.

IND Vs AUS: इंडिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए डेविड वार्नर को टीम में शामिल किया है. लेकिन ग्रोइन में चोट से जूझ रहे डेविड वार्नर ने साफ किया है कि सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में उनका खेलना तय नहीं है.

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंडिया के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज की चार पारियों में ऑस्ट्रेलिया का सिर्फ एक बल्लेबाज ही अर्धशतक लगा पाया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम किसी भी हाल में डेविड वार्नर की टीम में वापसी चाहती है.

डेविड वार्नर ने शनिवार की सुबह तीसरे टेस्ट में अपने खेलने को लेकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है. वार्नर ने कहा, ''अभी नहीं बताया जा सकता कि तीसरे टेस्ट में मेरा खेलना तय है. सिडनी टेस्ट में मेरा खेलना शनिवार और रविवार की प्रैक्टिस पर निर्भर करेगा. सोमवार को काफी हद तक मेरे खेलने को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी.''

फील्डिंग को लेकर भी है सवाल

डेविड वार्नर से आगे कहा, ''ग्रोइन में चोट की वजह से मैं किस तरह के शॉट नहीं खेल सकता यह अभी तय नहीं है. फील्डिंग को लेकर भी अभी सवालिया निशान लगा हुआ है. मैं स्लिप में ही फील्डिंग करने की प्रैक्टिस करूंगा.''

बता दें कि डेविड वार्नर को इंडिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्रोइन में चोट लग गई थी. इस चोट की वजह से वार्नर आखिरी वनडे, तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी और दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं. अगर डेविड वार्नर फिट हो जाते हैं तो वह तीसरे टेस्ट में विल पुकोवस्की, वेड या हैरिस में से किसी एक खिलाड़ी के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे.

सुरेश रैना क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार, इस टीम में मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget