एक्सप्लोरर

सुरेश रैना क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार, इस टीम में मिली जगह

सुरेश रैना ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. निजी कारणों से आईपीएल नहीं खेलने के कारण और भविष्य को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे.

टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सुरेश रैना को उत्तर प्रदेश की टीम में जगह मिली है. स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी यूपी की टीम में मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जगह मिली है. इस टूर्नामेंट में ये दोनों खिलाड़ी प्रीयम गर्ग की अगुवाई में खेलते हुए नज़र आएंगे.

प्रीयम भारत की उस अंडर-19 टीम का हिस्सा थे जिसने विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी. प्रियम ने इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पदार्पण किया था. वह हालांकि ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए थे. 14 मैचों में उन्होंने 14.77 की औसत से 133 रन बनाए थे.

भुवनेश्वर भी आईपीएल में खेले थे लेकिन चार मैच खेलने के बाद वह चोटिल हो गए थे. वहीं रैना ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. वह आईपीएल में भी नहीं खेले थे. रैना हालांकि आईपीएल खेलना जारी रखेंगे और इसी के मद्देनज़र वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करना चाहते हैं.

पिछले सीजन में आकाशदीप नाथ ने टीम की कप्तानी की थी. उन्होंने रैना का स्थान लिया था. उत्तर प्रदेश को ग्रुप-ए में जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, रेलवे और त्रिपुरा के साथ रखा गया है. इस ग्रुप के मैच बेंगलुरू में खेले जाएंगे.

टीम : प्रीयम गर्ग (कप्तान), कर्ण शर्मा (उप-कप्तान), सुरैश रैना, रिंकू सिंह, माधव कौशिक, समर्थ सिंह, शुभम चौबे, ध्रूव जोरेल (विकेटकीपर), आर्यन जुयल (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अंकित राजपूत, मोहसीन खान, शिवम मावी, शिवा सिंह, शानू सैनी.

स्टैंड बाई : आकूब खान, समीर चौधरी, मोहित जांगड़ा, हरदीप सिंह, अभिषेक गोस्वामी, नलिन मिश्रा, परुनांक त्यागी.

IND vs AUS: शनिवार से अभ्यास शुरू करेगी टीम इंडिया, जानें, सिडनी में क्यों मुश्किल हो रहे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget