एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: 'वर्ल्ड कप नॉकआउट्स में ऑस्ट्रेलिया ने ऑन किया अपना बीस्ट मोड', पूर्व भारतीय दिग्गज के बयान से बढ़ी भारत की चिंता

ICC World Cup 2023 Final: भारत के पूर्व क्रिकेटर ने अपने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने नॉकआउट स्टेज आती ही अपना बीस्ट मोड ऑन कर दिया है, जो टीम इंडिया के लिए एक चिंता की बात है.

ICC Cricket World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने इस वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया है, और बिना एक भी गंवाए फाइनल तक सफर तय किया है. वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने इस वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैच हारे थे, लेकिन उसके बाद एक भी मैच नहीं गंवाया और शानदार तरीके से फाइनल में एंट्री ली है. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया हल्के में नहीं ले सकती. ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार वर्ल्ड कप जीता है, और वह इस टूर्नामेंट की बादशाह कहलाती है. 

ऑस्ट्रेलिया ने हारे थे शुरुआती दो मैच

उन्होंने लगभग हर वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन इस बार जब ऑस्ट्रेलिया ने शुरू के दो मैच भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारे थे, तब एक वक्त वह अंक तालिका में सबसे नीचे चले गए थे, और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीसरे लीग मैच से वापसी की, और उसके बाद हर मैच के साथ बेहतर होते चले गए. सेमीफाइनल मैच में उनकी टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर लीग स्टेज वाला अपना बदला पूरा कर लिया, और उन्हें फाइनल में भारत के साथ अपने वर्ल्ड कप का आखिरी मैच खेलना है.

नॉकआउट में ऑन किया बीस्ट मोड

इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच भी भारत के खिलाफ ही हुआ था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उस ऑस्ट्रेलियाई टीम और फाइनल में पहुंंच चुकी इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में काफी अंतर है. इसी के बारे में बात करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में एक लोकप्रिय कमेंटेंटर आकाश चोपड़ा ने अपनी यूट्यूब वीडियो में कहा है कि, ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट स्टेज तक पहुंचते-पहुंचते अपना बीस्ट मोड ऑन कर देते हैं. मैं अपने दोनों हाथ खड़े करके कहता हूं कि, जब इन्होंने शुरुआती दो मैच हारे थे, तो मैंने कहा था कि ये टीम कहीं भी नहीं जाने वाली है, क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम नहीं लग रही थी. लेकिन उसके बाद जो बदलाव आया है, उसने तो हद ही कर दी है, इसलिए मैं अपने शब्द वापस लेता हूं, और ऑस्ट्रेलिया से मांफी मांगता हूं.

यह भी पढ़ें: 'दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में एकतरफा समर्थन होगा', फाइनल से पहले पैट कमिंस को हुई टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget