एक्सप्लोरर

Pat Cummins Mother Died: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का निधन

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस की मां मारिया कमिंस का निधन हो गया. उनकी मां का निधन शुक्रवार को हुआ.

Pat Cummins Mother Death: ऑस्ट्रेलियाई टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. दरअसल, पैट की मां मारिया कमिंस का शुक्रवार को निधन हो गया. पैट कमिंस की मां मारिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी. उन्होंने इस जानलेवा बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ी पर अंत में वह इससे हार गईं और उनका निधन हो गया. पैट कमिंस भारत दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम की कप्तानी कर रहे थे. पर दूसरे टेस्ट के बाद उनकी मां की तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें यह टेस्ट सीरीज बीच में छोड़कर घर लौटना पड़ा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी जानकारी
पैट कमिंस की मां के निधन की सूचना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट के जरिए दी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिखा कि ‘देर रात मारिया कमिंस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट, कमिंस परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम आज उनके सम्मान के में ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खेलेगी’.

आपको बता दें कि पैट कमिंस ने दूसरे टेस्ट के बाद मां की खराब सेहत के कारण घर लौटने का फैसला किया था. दरअसल, वह घर पर रहना और बीमार मां के साथ वक्त बिताना चाहते थे. पैट ने इस कारण ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बचे दो मुकाबले नहीं खेलने का निर्णय लिया था. कमिंस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि मैंने इस वक्त भारत नहीं लौटने का फैसला किया है, क्योंकि मेरी मां बीमार है और उनकी देखभाल के लिए मैं ऑस्ट्रेलिया में हूं’.

टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है भारतीय टीम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले दो मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर दोनों मुकाबले अपने नाम किए थे. वहीं तीसरे टेस्ट में कंगारू टीम ने वापसी की और यह मुकाबला अपने नाम किया. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट अहमदाबाद में चल रहा है.  

 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद टेस्ट को लेकर सुनील गावस्कर ने दी प्रतिक्रिया, बताया कमियों में कैसे किया जा सकता है सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget