एक्सप्लोरर

IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने 100वें टेस्ट से पहले बताया सपना, टीम इंडिया के लिए जीतना चाहते हैं खास खिताब

Cheteshwar Pujara: भारतीय टीम दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट खेलेगी. इस मैच के ज़रिए पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे

Cheteshwar Pujara IND vs AUS: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ और टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के ज़रिए अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे. पुजारा ने इस टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो इंडिया के लिए 100 टेस्ट मैच खेलेंगे. इसी बीच, पुजारा से उनके सपने के बारे में पूछा गया. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का है सपना

उन्होंने अपने सपने के बारे में बताया कि वह इंडिया के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतना चहाते हैं. भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के काफी करीब है. टीम को ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में कम से कम 3-1 हराना होगा. भारतीय टीम नागपुर में अपना पहला मैच जीत चुकी है. इससे पहले भी टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि, तब टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 

पुजारा ने अपने 100वें टेस्ट को लेकर कहा, “मेरे और मेरे परिवार के लिए 100वां टेस्ट मैच खेलना बहुत मायने रखता है. मेरे पिता ने इसमें बहुत अहम भूमिका अदा की है. वो कल यहां मैच देखने के लिए होंगे. मैं परिवार के स्पोर्ट के लिए शुक्रगुज़ार हूं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है.”

इसके बाद पुजारा से टीम से ड्रॉप होने के बारे में सवाल किया गया. एक वक़्त पर पुजारा को टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ ड्रॉप कर दिया गया था. पुजारा ने इस बारे में कहा, “यह चुनौतीपूर्ण था. मैं काउंटी खेल रहा था और राहुल भाई और विक्की पाजी के साथ लगातार संपर्क में था, जहां मुझे काम करने की जरूरत है और इस पर बात क्लियर थी.”

सफलता के लिए धैर्य ज़रूरी: पुजारा

अपनी सफलता के सवाल पर पुजारा ने कहा, “धैर्य अपने आप नहीं आता है, इसके लिए आपको मानसिक शक्ति की आवश्यकता होती है. तैयारी महत्वपूर्ण है. मैंने जूनियर क्रिकेट और आयु वर्ग क्रिकेट में रन बनाए. इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है और मुझे लगता है कि जब आप अपने खेल पर ध्यान लगाते हैं, तो आखिरकार आप सफल होंगे.”

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS 2023: दिल्ली टेस्ट में रन नहीं बनाए तो टीम से बाहर हो सकते हैं डेविड वॉर्नर, इस पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget