एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच बोले- पूरी तरह फिट नहीं होने पर भी तीसरा टेस्ट खेल सकते हैं डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्रोइन इंजरी हुई थी. इसी कारण वह अंतिम वनडे, टी-20 सीरीज और दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने कहा कि सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 100 फीसदी फिट नहीं भी होंगे तो भी वह 7 जनवरी से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. वॉर्नर को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्रोइन इंजरी हुई थी. इसी कारण वह अंतिम वनडे, टी-20 सीरीज और दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए. उनकी गैरमौजूदगी में मैथ्यू वेड ने जो बर्न्‍स के साथ पारी की शुरुआत की.

बर्न्‍स को तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं चुना गया है, जिसका कारण उनकी खराब फॉर्म है. वहीं कनकशन के कारण शुरुआती दो टेस्ट मैचों से बाहर हुए एक और सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को भी आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है.

मैक्डोनाल्ड ने कहा, "मुझे लगता है कि यह साफ है कि वह 100 फीसदी फिट नहीं होंगे. वह चोट से वापस आ रहे हैं. अगर वह 90-95 प्रतिशत भी फिट होते हैं और चर्चा इस बात पर चल रही है कि अगर वह खेलने के लिहाज से भी ठीक ठाक फिट रहते हैं तो वह खेल सकते हैं. यह बात मुख्य कोच जस्टिन लैंगर खिलाड़ियों से कर रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा, "जब वह दो या तीन जनवरी को कैंप में आएंगे तो हमें पता चल जाएगा. हम इस बात से खुश हैं कि वह वापस आ चुके हैं. मुझे भरोसा है कि वह खेलने को लेकर उत्साहित होंगे. वह विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं. उनका स्ट्राइक रेट अधिकतर विश्व स्तर के खिलाड़ियों से ज्यादा है. वह विपक्षी टीम पर दबाव बना सकते हैं."

ऑस्ट्रेलिया को पुकोवस्की, वेड और मार्कस हैरिस में किसी एक को वॉर्नर के सलामी जोड़ीदार के रूप में चुनना होगा. मैक्डोनाल्ड ने इस बात को बताने से इनकार कर दिया कि सलामी जोड़ी कौन सी होगी. उन्होंने कहा कि वह पुकोवस्की और वॉर्नर की फिटनेस को देखेंगे.

सहायक कोच ने आगे कहा, "वेड ने एक अस्थायी सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार काम किया है. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जूनियर क्रिकेट में कभी सलामी बल्लेबाजी की है. उन्होंने शानदार काम किया. लेकिन हम क्या संयोजन लेकर उतरेंगे, यह देखना होगा. हम वेड और वॉर्नर के साथ जाते हैं तो यह पुकोवस्की की फिटनेस पर निर्भर करेगा. हमें हैरिस पर भी ध्यान देना होगा."

मैक्डोनाल्ड ने आगे बताया कि विल पुकोवस्की ने भी ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया है और वह टीम से दो या तीन जनवरी को जुडेंगे.

यह भी पढ़ें- 

अलविदा 2020: विराट कोहली के लिए सबसे खराब रहा ये साल, 12 साल में पहली बार इतने खराब रहे आंकड़े

Indian Cricket Team 2021 Schedule: जनवरी से लेकर दिसंबर तक, पूरे साल बिजी रहेगी टीम इंडिया, यहां देखें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget