एक्सप्लोरर

IND vs AUS: सिडनी में इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है भारत, ऑस्ट्रेलिया पहले ही कर चुका है एलान

IND vs AUS 5th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर चुका है. अब जानिए टीम इंडिया में क्या बदलाव हो सकते हैं?

IND vs AUS 5th Test Playing XI Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में पांचवां और आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. उससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. कंगारू टीम में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है क्योंकि मिचेल मार्श की जगह 31 वर्षीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर लेने वाले हैं. इस बीच टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावनाएं हैं. तो आइए जानते हैं कि कंगारू टीम की घोषणा के बाद सिडनी में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिडनी टेस्ट से पहले आकाशदीप चोटिल हो गए हैं, उन्हें कमर में दर्द की समस्या है. दूसरी ओर मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी को समझने के बजाय बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया था. अब अटकलें हैं कि हेड कोच गौतम गंभीर सजा के तौर पर पंत को आखिरी टेस्ट से बाहर रखते हुए ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं. दूसरी ओर चोटिल आकाशदीप की जगह हर्षित राणा की प्लेइंग इलेवन में वापसी संभव है.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट के लिए केवल एक बदलाव किया है. मिचेल मार्श को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है, जिन्हें ब्यू वेबस्टर रिप्लेस करेंगे. सैम कोंस्टस ने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह सुरक्षित रखी है, जिन्होंने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 60 रन की धुआंधार पारी खेल तहलका मचा दिया था.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन घोषित: सैम कोंस्टस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.

सिडनी टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह की गेंदों को कूटना आसान या मुश्किल? ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताई दिल की बात

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget