एक्सप्लोरर

IND vs AUS: सिराज होंगे बाहर? गिल का भी कटेगा पत्ता! चौथे टेस्ट में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया

India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट खेला जाएगा. जानें इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India Playing 11 4th Test Vs Australia: गाबा में कंगारुओं का हौसला तोड़ने के बाद अब टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट की तैयारियों में जुटी हुई है. भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. यहां जानें चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

भारतीय टीम ने 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 295 रनों की दमदार जीत के साथ की थी. हालांकि, कंगारुओं ने अगला टेस्ट 10 विकेट से जीता और करारा पलटवार किया. फिर तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. अब मेलबर्न में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने की पूरी कोशिश करेंगी. 

टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

मेलबर्न में टीम इंडिया दो स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. यहां की पिच से स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है. जब भारत ने पिछली बार मेलबर्न में टेस्ट मैच जीता था, तब भी अंतिम ग्यारह में दो स्पिनर्स शामिल किए थे. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर वही रणनीति दोहरा सकते हैं. ऐसे में रवींद्र जडेजा और वाशिंटन सुंदर दोनों को मौका मिलने की उम्मीद है. 

मोहम्मद सिराज होंगे बाहर? शुभमन गिल पर भी गिरेगी गाज! 

अगर टीम इंडिया को दो स्पिनर्स के साथ उतरना है तो फिर मोहम्मद सिराज और आकाशदीप में से किसी एक तेज गेंदबाज को बाहर करना होगा. ऐसे में सिराज के बाहर होने के ज्यादा चांस हैं, क्योंकि वह अभी तक इस दौरे पर अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे हैं. इसके अलावा शुभमन गिल पर भी गाज गिर सकती है. गिल लंबे वक्त से टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. 

चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget