एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से खेला जाएगा. इंदौर में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी. जानिए यहां.

IND vs AUS 3rd Test Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों ही टीमों में बदलाव होना तय माना जा रहा है. इंडिया अब तक दोनों मैच जीतकर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना चुकी है. बीते दोनों ही मैचों में स्पिन ट्रैक देखने को मिले हैं. वहीं, तीसरे मैच में पिच पर भी सभी निगाहें होंगी. आइए जानते हैं कि होल्कर स्टेडियम की पिच और यहां का मौसम कैसा होगा. 

पिच रिपोर्ट 

होल्कर स्टेडियम की पिच एक हाई स्कोरिंग पिच है. हालांकि, यहां भी स्पिनर्स को मदद मिलती है. गेंद टर्न होती है. यहां तेज़ गेंदबाज़ों को कुछ खास मदद प्राप्त नहीं होगी. मैदान की बाउंड्री पास हैं, जिससे यहां बल्लेबाज़ों को भी मदद मिलेगी. एक टेस्ट मैच के लिहाज़ से यहां की सतह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से मिलती जुलती होगी.  

इस मैदान पर अब तक कुल दो टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें एक पारी में 557/5 (पारी घोषित) रनों का हाई स्कोर बना है. वहीं मैदान पर सबसे कम टोटल 150 रनों का रहा है. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पिच बैटिंग फ्रेंडली रहती है, लेकिन धीरे-धीरे ये अपना रुख बदलने लगती है और दिन बढ़ने के साथ गेंदबाज़ों को मदद करने वाली पिच बन जाती है. यहां पहली पारी में 353, दूसरी पारी में 396, तीसरी पारी में 214 और चौथी पारी में 153 रनों का औसत स्कोर बनता है. 

मैच प्रिडिक्शन

इस मैच में अगर बात की जाए कि कौन सी टीम जीत के ज़्यादा करीब है. इसमें इंडिया का नाम निकलकर आता है. इंदौर और दिल्ली में खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने बड़ी ही आसानी से जीत दर्ज की. वहीं स्टेडियम में लिहाज से देखा जाए तो यहां अब तक कुल दो टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की है. इस मैदान पर टेस्ट में भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 100 है. ऐसे में भारत की जीत की संभावनाएं प्रबल है.

कैसा होगा मौसम

इंदौर का मौसम 1 मार्च, बुधवार से 5 मार्च, रविवार तक गर्म रहने की उम्मीद है. अधिक्तम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचेगा. वहीं औसत तापमान 35 डिग्री का रहेगा. इसके अलावा यहां मैच के किसी भी दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम मैच में किसी भी तरह की खलल नहीं डालेगा. 

ऐसी होंगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

भारत- भारतीय टीम में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की उम्मीद है. खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को शुभमन गिल रिप्लेस कर सकते हैं. राहुल ने सीरीज़ के दोनों मैचों में महज़ 12.67 की औसत से 38 रन बनाए हैं. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी.

ऑस्ट्रेलिया- तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. सबसे पहले स्टीव स्मिथ पैट कमिंस की जगह टीम की कमान संभालेंगे. वहीं ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर की जगह ट्रेविस हेड दिखाई देंगे. वॉर्नर अपनी चोट से जूझ रहे हैं. वहीं, स्टार तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की वापसी लगभग तय है.

ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी/लांस मॉरिस, मैथ्यू कुहनीमैन, नाथन लियोन.

ये भी पढे़ं...

IND Vs AUS: केएल राहुल को उपकप्तानी से हटाए जाने का क्या है मतलब? रोहित शर्मा ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
IND vs ENG T20: श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
Sunil Gavaskar Love Story: ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी
ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget