एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: केएल राहुल को उपकप्तानी से हटाए जाने का क्या है मतलब? रोहित शर्मा ने दिया जवाब

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए केएल राहुल को उपकप्तानी से हटा दिया गया है. रोहित शर्मा ने अब इसकी वजह को बयां किया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले इंदौर टेस्ट से पहले केएल राहुल चर्चा का विषय बने हुए हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल है कि आखिर खराब फॉर्म से गुजर रहे राहुल को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं. राहुल को जगह मिलने की संभावना इसलिए भी कम हुई हैं क्योंकि उन्हें आखिरी दो टेस्ट के लिए उपकप्तानी से हटा दिया गया है. मैच से ठीक एक दिन पहले कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल को उपकप्तानी से हटाने की वजह बयां की है.

केएल राहुल को पहले दो टेस्ट के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया था. लेकिन राहुल बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए. इसके बाद सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम में तो बनाए रखा, लेकिन उनसे उपकप्तानी छीन ली गई. रोहित शर्मा ने इसी बात पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ''केएल राहुल को उपकप्तानी से हटाए जाने का कोई मतलब नहीं है. इस बात को ज्यादा तवज्जों नहीं दिया जाना चाहिए.''

रोहित शर्मा के इस बयान से साफ है कि केएल राहुल को बुरे दौर में कप्तान और टीम मैनेजमेंट का पूरा सपोर्ट हासिल है. हालांकि केएल राहुल के प्लेइंग 11 में बने रहने पर सवाल कायम है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल के साथ काफी वक्त बिताया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शानदार फॉर्म में चल रहे गिल तीसरे टेस्ट में राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं.

वहीं केएल राहुल के बाद टीम को कोई नया उपकप्तान नहीं मिला है. बीसीसीआई ने टीम का एलान करते हुए किसी को उपकप्तान नहीं बनाया था. बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि कप्तान रोहित शर्मा के पास उपकप्तान नियुक्त करने का अधिकार रहेगा. पुजारा, अश्विन और जडेजा को उपकप्तान के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. तीसरे टेस्ट में इन तीनों में से कोई एक उपकप्तानी का जिम्मा संभालते हुए नज़र आ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget