एक्सप्लोरर

IND Vs AUS 2nd ODI Playing XI: टीम इंडिया में हो सकते हैं दो बदलाव, इस खिलाड़ी की छुट्टी होना तय

IND Vs AUS 2nd ODI Playing XI: पहले वनडे में टीम इंडिया के गेंदबाज काफी खर्चीले साबित हुए. इसलिए टीम इंडिया सीरीज में बने रहने के लिए दो बदलाव कर सकते है.

IND Vs AUS 2nd ODI Playing XI:  रविवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. पहले वनडे में 66 रन से हार का सामना करने वाली टीम इंडिया के लिए दूसरे मैच में सीरीज में बने रहने की चुनौती है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो मेजबान अपनी जीत का सिलसिला जारी रख सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगे. टीम इंडिया दूसरे वनडे में गेंदबाजी के फ्रंट पर बदलाव कर सकती है. मेजबान टीम को भी हालांकि स्टोइनिस की चोट की वजह से बदलाव करना पड़ेगा.

पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन खर्च किए. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल ने अपने वनडे करियर का सबसे महंगा स्पेल डालते हुए 10 ओवर में 89 रन खर्च किए. टीम इंडिया दूसरे वनडे में युजवेंद्र चहल के स्थान पर कुलदीप यादव को मौका दे सकती है जो कि पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर काफी कामयाब साबित हुए थे.

तेज गेंदबाजी के फ्रंट पर भी टीम इंडिया में बदलाव की संभावना है. नवदीप सैनी ने पहले मैच में 10 ओवर में 83 रन खर्च किए. दूसरे वनडे में कप्तान कोहली उनके स्थान पर शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकते हैं. इसके अलावा आईपीएल में अपनी यॉर्कर की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले युवा गेंदबाज टी नटराजन को भी डेब्यू का मौका दिया जा सकता है.

बल्लेबाजी में टीम इंडिया में बदलाव की कोई संभावना नज़र नहीं आती है. कप्तान कोहली धवन और मयंक की ओपनिंग जोड़ी पर एक बार भी से दांव लगाएंगे और रवींद्र जडेजा को भी बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह मिलना तय है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी होगा बदलाव

पहले मैच में शानदार जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टीम थोड़ी मुश्किल में है. गेंदबाजी के दौरान ऑलराउंडर मार्क स्टोइनिस चोटिल हो गए थे और अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे. स्टोइनिस के नहीं खेलने की स्थिति में कैमरन ग्रीन और मोइसेस हेनरिक्स में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई और बदलाव देखने को मिलेगा.

संभावित Playing XI

Team India: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी / शार्दुल ठाकुर / टी नटराजन, युजवेंद्रा चहल / कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह.

Australia: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन / हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड.

IND Vs AUS: दूसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, इसलिए चुकाई है भारी कीमत IND vs AUS Second ODI: मुश्किल में फिर फंसेगी टीम इंडिया, सिडनी में नहीं चलता है विराट कोहली का बल्ला, देखें आंकड़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Test Cricket Records: पांच दिन में दो बार बल्लेबाजी, इन 13 बल्लेबाजों ने किया है ये कारनामा, भारत के तीन दिग्गज भी शामिल
Test Cricket Records: पांच दिन में दो बार बल्लेबाजी, इन 13 बल्लेबाजों ने किया है ये कारनामा, भारत के तीन दिग्गज भी शामिल
IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर भी रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर भी रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन, IPL ने किया निलंबित!
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन, IPL ने किया निलंबित!
चैंपियन बनने के एक दिन बाद RCB प्लेयर पर लगा बैन, BCCI ने इस हरकत पर सुनाई सजा
चैंपियन बनने के एक दिन बाद RCB प्लेयर पर लगा बैन, BCCI ने इस हरकत पर सुनाई सजा

वीडियोज

'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान की नई धमकी! क्या बंद होगा बाब अल-मंदेब? | Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
सीमा राजभर को देखकर क्यों भाग जाते हैं ओपी राजभर? अखिलेश यादव के नेता ने कर दिया बड़ा दावा
सीमा राजभर को देखकर क्यों भाग जाते हैं ओपी राजभर? अखिलेश यादव के नेता ने कर दिया बड़ा दावा
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
TMC की मीटिंग में पहुंचे 80 में सिर्फ 20 विधायक तो BJP ने लिए मजे, दिलीप घोष बोले- अकेले रह जाएंगे ममता-अभिषेक
TMC की मीटिंग में पहुंचे 80 में सिर्फ 20 विधायक तो BJP ने लिए मजे, दिलीप घोष बोले- अकेले रह जाएंगे ममता-अभिषेक
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
Monkey Viral Video : 2 लाख कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, कर दी नोटों की बारिश; वीडियो वायरल
2 लाख कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, कर दी नोटों की बारिश; वीडियो वायरल
Embed widget