एक्सप्लोरर

IND vs AUS: हेजलवुड-स्टार्क नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट, बुमराह-पंत टीम इंडिया में नहीं, जानिए भारत-ऑस्ट्रेलिया में कौन है ज्यादा मज़बूत

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब चंद दिन बाकी हैं. पहले टेस्ट में दोनों टीमों के कई बड़े खिलाड़ी गैर मौजूद रहेंगे.

Nagpur Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू हो रही है. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके लगे हैं. इस मुकाबले में कंगारु टीम में तेज गेंदबाज जोस हेडलवुड और मिचेल स्टार्क नहीं खेलेंगे. उधर, भारतीय टीम भी इस मैच में कई बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में उतरेगी. भारतीय टीम से ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी तो पहले से ही बाहर हैं, अब श्रेयस अय्यर भी यह टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में अब इन दोनों टीमों में से पहले टेस्ट में किसका दावा मजबूत नजर आ रहा है, आइये जानते हैं..

नागपुर में मिलेगा स्पिन ट्रैक, नहीं खलेगी हेजलवुड और स्टार्क की कमी
हेजलवुड और स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लीड बॉलर हैं. इन दोनों गेंदबाजों को भारत में खेलने का अनुभव भी है. दोनों तेज गेंदबाजों का पहले टेस्ट से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए झटका जरूर है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास इन दोनों गेंदबजों के विकल्प हैं. ऑस्ट्रेलिया के पास कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो स्टार्क और हेजलवुड की कमी नहीं खलने देंगे. अगर ऑस्ट्रेलिया तीसरे फास्ट बॉलर को रखती है तो उसके पास लान्स मॉरिस का विकल्प होगा, जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है.

वैसे नागपुर की विकेट स्पिनर्स को ज्यादा मदद देती है, ऐसे में संभव है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर्स को जगह दे. अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया को हेजलवुड और स्टार्क की बिल्कुल कमी नहीं खलेगी. स्पिनर्स में नाथन लियोन और एश्टोन एगर ऑस्ट्रेलिया के लिए विदर्भ के मैदान में तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं. बाकी बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया लाजवाब है. टीम के पास टॉप ऑर्डर से लेकर निचले क्रम तक अच्छे बल्लेबाज हैं और सभी लय में भी हैं.

भारतीय टीम के पास भी विकल्पों की है भरमार
भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का नहीं होना तगड़ा झटका है. श्रेयस अय्यर फिलहाल टेस्ट में डेब्यू से लेकर अब तक लाजवाब रहे हैं. वहीं, पंत और बुमराह ने भारत को कई अहम टेस्ट मुकाबले जिताए हैं. वैसे सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत की कमी पूरी कर सकते हैं लेकिन उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. श्रेयस अय्यर की जगह भारत के पास शुभमन गिल होंगे जो फिलहाल लाजवाब लय में हैं. वहीं, बुमराह की बात करें तो भारतीय टीम ने अब उनके बिना खेलना सीख लिया है और मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी उनकी कमी पूरी कर सकते हैं.

...तो कौन है ज्यादा मजबूत?
दोनों टीमों में कुछ बड़े खिलाड़ी गैर मौजूद रहेंगे लेकिन इसके बावजूद इन टीमों के पास अच्छे विकल्प हैं और इन विकल्पों के साथ टीमें मजबूत बनी रहेंगी. ऑस्ट्रेलिया का हालिया टेस्ट रिकॉर्ड भारत के मुकाबले बहुत बेहतर रहा है और उसकी पूरी टेस्ट स्क्वाड लय में भी है. इधर भारतीय खिलाड़ी पिछले कुछ समय से टेस्ट में बेरंग नजर आ रहे हैं लेकिन भारतीय सरज़मीं पर खेलने का उन्हें काफी फायदा मिलेगा. टीम इंडिया को घरेलू मैदानों पर हराना विदेशी टीमों के लिए कभी भी आसान नहीं रहा है. ऐसे में फिलहाल दोनों में से कोई भी टीम पहले टेस्ट में बाजी मार सकती है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: 26 साल पहले हुई थी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत, टीम इंडिया का रहा है दबदबा, जानिए किसे कितनी बार मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget