एक्सप्लोरर

IND vs AFG: हार्दिक-सूर्या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से होंगे बाहर? इन दो गेंदबाजों को भी दिया जा सकता है ब्रेक

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

India vs Afghanistan T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20 सीरीज के दौरान टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड शुक्रवार को टीम का चयन कर सकता है. टीम इंडिया तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को ब्रेक दे सकती है. ये दोनों काफी समय से खेल रहे हैं और टी20 विश्वकप 2024 को देखते हुए आराम देना जरूर हो जाएगा. वहीं सूर्यकुमार यादव का सीरीज से बाहर होना तय है. हार्दिक पांड्या को भी बाहर बैठना पड़ सकता है. ये दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हैं. हालांकि इनको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

बीसीसीआई अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 टी20 मैचों की सीरीज के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम सिलेक्ट करेगी. सिराज और बुमराह को टी20 से ब्रेक मिल सकता है. इन दोनों ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में घातक बॉलिंग की थी. सिराज और बुमराह के परफॉर्मेंस के दम पर भारत ने केपटाउन में जीत दर्ज की. बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का चुना गया था.

सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज तक फिट नहीं हो पाएंगे. ऐसे में सूर्या का बाहर होना तय है. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2023 में खेला था. सूर्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज का हिस्सा थे. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक पांड्या भी इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. लेकिन उनको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

बता दें कि टीम इंडिया विश्व कप 2024 की तैयारी में है. लिहाजा वह टीम सिलेक्शन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए करेगी. रोहित और कोहली लंबे वक्त से टी20 से बाहर हैं. अगर उनकी टीम में वापसी होती है तो वे विश्वकप में भी खेलेंगे. भारत-अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 17 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें : IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए घोषित होने वाली है टीम, क्या कोहली-रोहित की होगी वापसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget