एक्सप्लोरर

IND vs AFG: कोहली के फैसले से हैरान हुए क्लार्क, कहा- सबसे पहले हो देश

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने काउंटी क्रिकेट को तरजीह दी और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से खुद को अलग रखा.

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने काउंटी क्रिकेट को तरजीह दी और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से खुद को अलग रखा. उनकी जगह अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे. कोहली के इस निर्णय को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी समर्थन किया.

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने आलोचकों से आग्रह किया कि अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट नहीं खेलने को लेकर विराट कोहली की खिंचाई करने की बजाय यह समझे कि वह इंग्लैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के लिए ऐसा कर रहे हैं. आपको बता दें कि कोहली जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट की बजाय सर्रे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे.

हालाकि कोहली के निर्णय पर पहला बड़ा हमला ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने किया है. ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने बुधवार को कहा कि वह विराट कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट से अपना नाम वापस लेने से हैरान हैं.

इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड यंग लीडर्स फोरम द्वारा आयोजित कराए गए एक कार्यक्रम में क्लार्क ने कहा, "मैं काफी हैरान हूं. टेस्ट मैच, टेस्ट मैच है. मैं नहीं जानता कि आप किस टीम के खिलाफ खेल रहे हो. यह आपकी पहली प्राथमिकता होना चाहिए."

कोहली को अलग रणनीति बनाने की सलाह देते हुए कहा क्लार्क ने कहा, "मुझे अभी भी लगता है कि विराट वो हासिल कर सकते हैं जो चाहते हैं और सर्रे के लिए कुछ मैच खेल सकते हैं और उसके बाद टेस्ट मैच खेलने के लिए वापस आ सकते हैं."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कार्यक्रम में अंतर है जो उन्हें ऐसा करने का मौका दे सकता है. कुछ वनडे मैच उन्हें सर्रे के लिए छोड़ने पड़ सकते हैं."

2015 में ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान ने कहा, "मैंने अपने पूरे करियर में अपने देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी है. मुझे फ्रेंचाइजियों और बाकी टीमों से जो मौके मिले उन्हें मैंने जाने दिया. मेरे लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए पूरे विश्व में बेहद जरूरी है. यह पहली प्राथमिकता होनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल
धोनी से रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget