एक्सप्लोरर

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी सीरीज, पढ़ें कब से होगा आगाज

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के बाद सीरीज खेली जाएगी. फिलहाल इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

India vs Afghanistan Series: टीम इंडिया का इस साल काफी व्यस्त शेड्यूल होगा. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भी भिड़ेगी. वहीं विश्व कप 2023 का भी आयोजन होगा. भारतीय टीम इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और अफगानिस्तान के बीच जनवरी 2024 में सीरीज खेली जाएगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अफगानिस्तान सीरीज के साथ-साथ मीडिया राइट्स को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

पीटीआई की खबर के मुताबिक जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट मैचों के मीडिया राइट्स अगस्त के अंत तक तय होंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी शामिल होगी. भारत विश्व कप (सितंबर) से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा और इस महासमर के बाद उससे पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा. नए मीडिया राइट्स करार की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से होगी. पिछले मीडिया अधिकार 2018 से 2023 तक के लिए थे.

शाह ने साथ ही कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को जनवरी में कराया जाएगा. इस तरह से यह अब पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलने वाले विश्व कप से पहले नहीं होगी. भारतीय पुरुष और महिला टीम हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भेजी जायेगी. उन्होंने कहा कि ए टीम और बी टीम में कोई अंतर नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे. शीर्ष परिषद ने हमारी पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी की मंजूरी दे दी है.’’

बता दें कि विश्व कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में होना है. इसको लेकर बीसीसीआई ने तैयारी शुरू कर दी है. बोर्ड कई स्टेडियमों को अपग्रेड कर रहा है. इसमें लखनऊ, कोलकाता और मुंबई समेत कई शहरों के स्टेडियम शामिल हैं. विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : Sourav Ganguly Birthday: गांगुली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों को धूल चटा चुका है भारत, बर्थडे पर पढ़ें दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget