एक्सप्लोरर

ILT20 2025: इंटरनेशनल लीग टी20 का शेड्यूल हुआ घोषित, 6 टीमें खिताब के लिए मैदान में, जानिए A टू Z

ILT20 2025-26 का शेड्यूल जारी हो गया है. 2 दिसंबर से शुरू होने वाली इस लीग में 6 टीमें खिताब की जंग लड़ेंगी. SA20 से टकराव और रविचंद्रन अश्विन की संभावित एंट्री इस लीग को और भी रोमांचक बना रही है.

ILT20 2025: इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के चौथे सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार टूर्नामेंट 2 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 4 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा. लीग की शुरुआत एक हाई-वोल्टेज मैच से होगी, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स का सामना डेजर्ट वाइपर्स से होगा. ये मुकाबला पिछले सीजन के फाइनल का रीमैच होगा और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

कुल 34 मैच, 6 टीमें भिड़ेंगी खिताब के लिए

आईएलटी20 में इस बार भी 6 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी. अबू धाबी नाइट राइडर्स, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जायंट्स, डेजर्ट वाइपर्स, एमआई एमिरेट्स और शारजाह वॉरियर्स. टूर्नामेंट में कुल 34 मैच होंगे, जिसमें 30 लीग स्टेज और 4 प्लेऑफ शामिल हैं.

एलिमिनेटर और फाइनल दुबई में खेले जाएंगे

क्वालिफायर-1 अबू धाबी में और

क्वालिफायर-2 शारजाह में आयोजित किया जाएगा.

मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

SA20 से टकराव

ILT20 के मुकाबले इस बार साउथ अफ्रीका की SA20 लीग से होंगे, क्योंकि SA20 का आगाज 26 दिसंबर से होगा. बड़ी चुनौती यह रहेगी कि दोनों लीग में कई विदेशी खिलाड़ी आम हैं. अब देखने वाली बात होगी कि खिलाड़ी किस लीग को तरजीह देते हैं और कौन सी टीमें अपनी बेस्ट इलेवन उतार पाती हैं.

अश्विन की वापसी की उम्मीद

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी हाल ही में इस लीग में खेलने में दिलचस्पी दिखाई थी. उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लिया है. जिसके चलते अब अश्विन वैश्विक टी20 लीग्स में नई पारी शुरू करने को तैयार माने जा रहे हैं. खबरें हैं कि अश्विन ने ILT20 ऑक्शन के लिए अपना नाम लिखवाने पर विचार किया है. अगर सबकुछ तय रहा तो फैन्स उन्हें इस लीग में खेलते देख सकते हैं.

इसके अलावा अश्विन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) से जुड़ने के लिए भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बातचीत कर रहे हैं. अगर वह दोनों लीग में खेलते हैं तो ये उनके करियर का नया अध्याय होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी: 'फ्लैट पिच' पर मोहम्मद शमी का जलवा, 4 मेडन ओवर; चटकाए इतने विकेट
दलीप ट्रॉफी: 'फ्लैट पिच' पर मोहम्मद शमी का जलवा, 4 मेडन ओवर; चटकाए इतने विकेट
BCCI ने कब-कब अफगानिस्तान की मदद की? कितनी बार भारत में दिया होमग्राउंड
BCCI ने कब-कब अफगानिस्तान की मदद की? कितनी बार भारत में दिया होमग्राउंड
PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, 'ये मेरे लिए...'
PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, 'ये मेरे लिए...'
क्या अनाया बांगर खेल सकती हैं इंटरनेशनल क्रिकेट? ट्रांसजेंडर पर क्या है ICC का नियम
क्या अनाया बांगर खेल सकती हैं इंटरनेशनल क्रिकेट? ट्रांसजेंडर पर क्या है ICC का नियम

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget