एक्सप्लोरर

R Ashwin: 'विराट कोहली होते कप्तान तो अश्विन को नहीं होने देते रिटायर...', बॉर्डर पार से हुआ बड़ा दावा

Ravichandran Ashwin: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सीरीज के बीच संन्यास का एलान किया, जिसके बाद बॉर्डर पार से दावा किया गया कि विराट कोहली की कप्तानी में ऐसा नहीं होता.

Virat Kohli Captaincy And Ravichandran Ashwin Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया. गाबा में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट के बाद अश्विन ने अचानक रिटायमेंट का बम फोड़ा. भारतीय स्पिनर ने बीते बुधवार (18 दिसंबर) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. अब अश्विन के रिटायरमेंट के बाद बॉर्डर पार यानी पाकिस्तान की तरफ से बड़ा दावा करते हुए कहा गया कि अगर विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान होते तो अश्विन को रिटायर नहीं होने देते. 

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने कहा कि अगर विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान होते, तो वह अश्विन को सीरीज के बीच रिटायर होने से रोकते क्योंकि सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया को उनकी जरूरत है.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बासित अली ने कहा, "मैं गारंटी लेता हैूं कि अगर विराट कोहली कप्तान होते, तो अश्विन को रिटायर नहीं होने देते और कहते कि दो मैच के बाद रिटायमेंट का एलान करें. ऐसा क्यों? क्योंकि सिडनी में भारत को उनकी जरूरत होगी. अगर रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ भी टीम इंडिया के कोच होते, तो वो भी अश्विन को रिटायर नहीं होने देते."

बासित अली ने आगे कहा, "यह गलत है कि रोहित और गंभीर ने उन्हें राजी नहीं किया और कहा 'इस वक्त नहीं, इन मैचों में आपकी जरूरत है' और खासकर सिडनी में."

पूर्क पाक बल्लेबाज ने इस बात भी जोर दिया कि अश्विन की अचानक रिटायरमेंट में कोई राज है, जो उनकी बॉडी लैंग्वेज से पता चल रहा था. बासित अली ने कहा, "कुछ ऐसी चीजे हैं जिन्हें आप बोल नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी समझा जा सकता है. बॉडी लैंग्वेज सबकुछ बताती है. जिस तरह उन्होंने विराट कोहली को गले लगाया."

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज 

गौरतलब है कि रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. अश्विन ने अपने करियर में 537 टेस्ट विकेट लिए. भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने की लिस्ट में पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले अव्वल नंबर पर हैं, जिन्होंने 619 विकेट चटकाए. 

 

ये भी पढ़ें...

Champions Trophy 2025: अब भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम, चैंपियंस ट्रॉफी पर ICC के नए फैसले का BCCI को होगा नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget