एक्सप्लोरर

अगर भारत-पाक के बीच हुआ सेमीफाइनल तो शेड्यूल में होगा बदलाव, ICC और BCCI ने की है पूरी तैयारी

ICC ODI World Cup 2023: 2023 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो चुका है. सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेला जाना है, लेकिन अगर भारत-पाक के बीच सेमीफाइनल हुआ तो शेड्यूल में बदलाव होगा.

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. क्रिकेट के इस महाकुंभ का पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा. पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आ गया है. हालांकि, अभी तक के तय कार्यक्रम के हिसाब से सेमीफाइनल मैच मुंबई में होगा, लेकिन अगर सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होता है तो शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा. 

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत भेजने को लेकर अभी भी आशंकित है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को यकीन है कि बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम भारत में 50 ओवरों का विश्व कप खेलेगी. 

कोलकाता का प्रतिष्ठित ईडन गार्डन एक सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा जबकि मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा. हालांकि, अगर सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होता है, तो यह मैच कोलकाता में होगा. वहीं अन्य प्रतिद्वंद्वी के मामले में मैच मुंबई में होगा. जहां तक ​​पाकिस्तान की बात है तो वे कोलकाता में सेमीफाइनल खेलेंगे. 

 बता दें कि आईसीसी और बीसीसीआई ने तैयारी कर ली है. अगर सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होता है तो फिर वेन्यू में बदलाव किया जाएगा. भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में मुंबई के बजाय कोलकाता में खेलेंगी. 

विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पीसीबी ने साफ तौर पर कहा कि उसका खेलना सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है. पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि विश्व कप में हमारा खेलना और 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में या सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुंबई में खेलना सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है.

पाकिस्तान ने आखिरी बार 2016 टी20 विश्व कप में भारत में खेला था. दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में तनाव के कारण दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में ही एक दूसरे से खेलती हैं. यह लगभग तय ही था कि दो मैच अन्यत्र कराने का पाकिस्तान का अनुरोध बीसीसीआई ठुकरा देगा, क्योंकि आम तौर पर सुरक्षा को लेकर खतरे की दशा में ही वह ऐसे अनुरोध मानता है.  

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, जानें भारत के मुकाबले कब और कहां होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान
शमी-भुवनेश्वर के बाद चहल ने भी ठोका 2027 वर्ल्ड कप का दावा, वनडे में मचाया गदर
शमी-भुवनेश्वर के बाद चहल ने भी ठोका 2027 वर्ल्ड कप का दावा, वनडे में मचाया गदर

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget