एक्सप्लोरर

WTC 2025-27: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत आज से, इस खिलाड़ी का आखिरी मुकाबला,जानिए 131 मैचों का शेड्यूल

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत आज से हो रही है, जिसमें इस सीजन 131 मैच खेले जाएंगे.पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा और यह एंजेलो मैथ्यूज का रिटायरमेंट टेस्ट भी है.

WTC 2025-27 : क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और रोमांचक सफर की शुरुआत होने जा रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का नया सीजन आज यानी 17 जून से शुरू हो रहा है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 131 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमे 9 प्रमुख टेस्ट- प्लेइंग देश आपस में डब्ल्यूटीसी का चैंपियन बनने के लिए मुकाबला करेंगे.

पिछले WTC के सीजन की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था, जिससे इस बार का टूर्नामेंट और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस नए सीजन की शुरुआत श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबले से होगी. यह टेस्ट गॉल में खेला जाएगा. खास बात यह है कि इस मैच के साथ ही श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहेंगे. यानी WTC 2025-27 की शुरुआत एक बड़े खिलाड़ी की विदाई के साथ होगी.

कौन सी टीम कितने मुकाबले खेलेगी?

ऑस्ट्रेलिया- 22 मैच (सबसे ज्यादा)

इंग्लैंड- 21 मैच

भारत-18 मैच (9 मैच घर में, 9 बाहर)

न्यूजीलैंड- 16 मैच

साउथ अफ्रीका-14 मैच

वेस्टइंडीज- 14 मैच

पाकिस्तान- 13 मैच

बांग्लादेश-12 मैच

श्रीलंका- 12 मैच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस बार भी सभी टीमें अलग-अलग फॉर्मेट और चुनौतियों के साथ क्रिकेट के नए सफर में चैंपियन बनने के इरादे से उतरेंगी. खासतौर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें जिन्हें इस बार फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

मैथ्यूज की विदाई से होगी शुरुआत

इस सीजन का पहला मैच सिर्फ दो टीमों की भिड़ंत नहीं होगी, बल्कि एक क्रिकेट लीजेंड की आखिरी पारी भी है. एंजेलो मैथ्यूज, जिन्होंने श्रीलंका के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और कई बार अपनी टीम को हारता हुआ मैच जीताया है. इस मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.ऐसे में यह मैच श्रीलंका के लिए सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि एंजेलो मैंथ्यूज को एक सम्मानजनक विदाई देने का भी मौका है.

पहले मुकाबले का शेड्यूल

पहला मुकाबला: श्रीलंका vs बांग्लादेश

स्थान: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका

तारीख: 17 जून 2025

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget