एक्सप्लोरर

AFG vs NED: लक्ष्य का पीछा करने में कोहली की तरह साबित हो रही अफगानिस्तान टीम! लगातार तीसरी बार किया सफल रन चेज

World Cup 2023: अफगानिस्तान की टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीत लिया है. अब अफगानिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने के मामले में विराट कोहली जैसा प्रदर्शन कर रही है.

ICC Cricket World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम ने नीदरलैंड्स को हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है. अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा किया और मैच जीतकर सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान टीम की एक खासियत नजर आ रही है, जो विराट कोहली से मिलती-जुलती है. दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार रनों का पीछा करते हुए मैच जीता है, जो विराट कोहली ने अपने करियर में कई बार किया है. इस कारण से विराट कोहली से चेज़ मास्टर भी कहा जाता है.

अफगानिस्तान ने दर्ज की चौथी जीत

अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भी इस वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन कर रही है. अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में सबसे पहले इंग्लैंड, फिर पाकिस्तान, श्रीलंका और अब नीदरलैंड को भी हरा दिया है. अब अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैच खेलने हैं. अगर अफगानिस्तान इन दोनों मैच को जीत जाती है तो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. बहरहाल, आज के मैच की बात करें तो नीदरलैंड्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रनों पर ही सिमट गई थी. इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम महज 31.3 ओवर में 181 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया. अफगानिस्तान की यह इस वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार तीसरी जीत है.

अफगानिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप में सबसे पहले पाकिस्तान को रनों का पीछा करते हुए हराया था. पाकिस्तान ने अफगानी खिलाड़ियों को 50 ओवर में 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन अफगानिस्तान ने उस लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 2 विकेट खोकर 49 ओवर में 286 रन बना दिए थे. उस मैच को अफगानिस्तान ने 8 विकेट से जीता था. उसके बाद बारी श्रीलंका की थी. श्रीलंका ने भी अफगानिस्तान को 241 रनों का लक्ष्य दिया था, और अफगानियों ने महज 46वें ओवर में ही 7 विकेट से उस मैच को जीत लिया था, और अब आज नीदरलैंड्स के खिलाफ ही अफगानिस्तान की टीम ने कुछ ऐसा ही किया है.

अफगानिस्तान ने अपनाया विराट वाला फॉर्मूला

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद अफगानिस्तान के कोच ने बताया था कि कैसे उनकी टीम चेज़ करते हुए अपने छोटे-छोटे टागरेट बनाती है. चेज़ करते हुए अफगानिस्तान की यह रणनीति विराट कोहली की रणनीति से काफी मिलती-जुलती है. विराट कोहली भी अपनी टीम के लिए रनों का पीछा करते हुए छोटे-छोटे टागरेट बनाते हैं, और टीम को जीत दिला देते हैं.  हालांकि, विराट ने अपने करियर में कई बार ऐसा किया है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में भी विराट ने कई बार टीम को ऐसे ही चेज़ करके जीत दिलाई है. विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की पारी खेलकर केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई थी.

उसके बाद विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी नाबाद 55 रनों की पारी खेलकर मैच खत्म किया था, और टीम इंडिया को एक शानदार जीत दिलाई थी. बांग्लादेश के खिलाफ विराट ने 103 रनों की नाबाद पारी खेलकर दुनिया को दिखाया था कि सफल रन चेज़ कैसे किया जाता है. उसके बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी विराट कोहली ने रनों का पीछा करते हुए 95 रनों की एक मैच विनिंग पारी खेली थी. दुनिया के सबसे बड़े चेज मास्टर विराट कोहली ने रनों का पीछा करते हुए 100 से कम पारियों में 5500 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 90 से ज्यादा का रहा है.

यह भी पढ़ें: नेपाल की टीम ने रचा इतिहास, UAE को हराकर 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget