एक्सप्लोरर

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप (प्रीव्यू): सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टक्कर भारत से

भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपने सभी चार मैच जीतकर कुल आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ऑस्ट्रेलिया ने तीन जीत के साथ छह अंक हासिल किए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने तीन जीत और एक रद्द मैच के साथ कुल सात अंक जुटाए हैं.

भारत की महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी. एक अन्य सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. पहला सेमीफाइनल पांच मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा और इसी दिन इसी मैदान पर दूसरा सेमीफाइनल होगा. भारत ने ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है जबकि इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही. ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर रही और तय कार्यक्रम के मुताबिक उसे अब सेमीफाइनल में ग्रुप-बी की टॉप टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला सोमवार को न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ हो गया था लेकिन ग्रुप-बी में कौन सी टीम टॉप पर रहेगी, इसका फैसला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले के साथ होने वाला था. इन दोनों टीमों का मैच एक भी गेंद फेके जाने से पहले रद्द हो गया और इस तरह दोनों टीमो को एक-एक अंक मिले. इस एक अंक के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम सात अंकों के साथ ग्रुप-बी में टॉप पर पहुंच गई. इंग्लैंड के छह अंक हैं. भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपने सभी चार मैच जीतकर कुल आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ऑस्ट्रेलिया ने तीन जीत के साथ छह अंक हासिल किए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने तीन जीत और एक रद्द मैच के साथ कुल सात अंक जुटाए हैं. इंग्लैंड के चार मैचों से छह अंक हैं. इंग्लैंड की टीम ने 2017 में हीदर नाइट की कप्तानी में भारत को हराकर पहल बार यह खिताब जीता था. अब भारत के सामने उस हार का हिसाब बराबर करने का मौका है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मुश्किलों से निकलकर सेमीफाइनल में पहुंची है. उसने करो या मरो के मैच में सोमवार को न्यूजीलैंड को हराया था. अगर वह यह मैच हार जाती तो टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहला मौका होता जब नॉकआउट ऑस्ट्रेलिया के बगैर खेले जाते. बहरहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने संयम रखते हुए शानदार खेल दिखाया और जीत के साथ 2014 में सेमीफाइनल खेल चुकी दक्षिण अफ्रीका के सामने है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget