एक्सप्लोरर

ICC Rankings: टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल ने लगाई लंबी छलांग, इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का अश्विन को भी फायदा

Ravichandran Ashwin Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल को काफी फायदा हुआ है. यशस्वी ने लंबी छलांग लगाई है.

Ravichandran Ashwin Ranking: यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. यशस्वी को इसका फायदा भी मिला है. उन्होंने आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. टीम इंडिया के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को भी रैंकिंग में फायदा मिला है. वे बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. आईसीसी ने हाल ही में ताजा रैंकिंग जारी की है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसमें यशस्वी फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. यशस्वी ने लगातार दो मुकाबलों में दोहरा शतक लगाया है. उन्होंने पिछले 3 मैचों में 545 रन बनाए हैं. यशस्वी ने इस दौरान 50 चौके और 22 छक्के लगाए हैं. यशस्वी को इसका रैंकिंग में फायदा मिला है. उन्होंने 14 स्थान की छलांग लगाई है. यशस्वी 15वें स्थान पर आ गए हैं. 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बैटिंग रैकिंग में फायदा मिला है. वे टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 12वें स्थान पर आ गए हैं. इससे पहले 13वें स्थान पर थे. फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह और अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया है. बुमराह ने 3 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. वहीं अश्विन ने 3 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. बुमराह टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर हैं. वहीं अश्विन दूसरे नंबर पर हैं. अश्विन ने एक स्थान की छलांग लगाई है. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वे तीसरे नंबर पर आ गए हैं. रवींद्र जडेजा को टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 3 स्थान का फायदा हुआ है. वे छठे नंबर पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें : WPL 2024 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा शाहरुख खान का जलवा? बैंगलुरु में होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया फुल अटैक मोड में, श्रीलंका रनों के लिए तरसा
LIVE: टीम इंडिया फुल अटैक मोड में, श्रीलंका रनों के लिए तरसा
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget