एक्सप्लोरर

श्रीलंका के व्हाइटवॉश के बाद भारत के इन खिलाड़ियों ने लगाई रैंकिंग में ऊंची छलांग


श्रीलंका के व्हाइटवॉश के बाद भारत के इन खिलाड़ियों ने लगाई रैंकिंग में ऊंची छलांग

दुबई: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के दमपर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है.


बता दें कि पाल्लेकल में हुए आखिरी टेस्ट में 119 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन 10 स्थान के फायदे से 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत ने तीसरा और आखिरी टेस्ट तीन दिन के भीतर जीता है.


दिल्ली के इस बल्लेबाज ने तीन टेस्ट की सीरीज में दो शतक की मदद से सबसे ज्यादा 358 रन बनाए हैं, जिसके लिए उन्हें मैन आफ द सीरीज भी चुना गया.


धवन के साथ पहले विकेट की 188 रन की साझेदारी में 85 रन का योगदान देने वाले राहुल ने दो स्थान के फायदे से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैंकिंग की बराबरी की. राहुल ने इस साल जुलाई में पहली बार करियर की सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैंकिंग हासिल की थी. बता दें कि राहुल ने 761 रेटिंग अंको के साथ अपने करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग पर हैं. 


ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 96 गेंद में 108 रन की पारी की बदौलत 45 स्थान की लंबी छलांग के साथ बल्लेबाजों की सूची में करियर की सर्वश्रेष्ठ 68वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं.


गेंदबाजों की रैंकिंग में मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे से 19वें जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज उमेश यादव भी एक स्थान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ 21वीं रैंकिंग पर है.


भारत और श्रीलंका के चाइनामैन गेंदबाजों के लिए भी अच्छी खबर है. रविंद्र जडेजा के निलंबन के कारण खेलते हुए मैच में 40 रन देकर चार और 56 रन देकर एक विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव 29 स्थान के फायदे से 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं. संदाकन 132 रन देकर पांच विकेट चटकाने के बाद 16 स्थान के फायदे से 57वें स्थान पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget