एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले नेपाल टीम पर आया संकट, जमकर हुआ था हंगामा; फिर भी संदीप लामिछाने को नहीं मिला वीजा

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले नेपाल टीम को बहुत बड़ा झटका लग गया है. टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने के वर्ल्ड कप खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले नेपाल क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के मेन खिलाड़ियों में से एक संदीप लामिछाने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को मिस कर सकते हैं क्योंकि उन्हें यूएसए का वीजा नहीं मिल पाया है. नेपाल क्रिकेट बोर्ड 23 वर्षीय संदीप को स्क्वाड में खिलाने की पूरी कोशिश में था, लेकिन यूएस एम्बेसी ने दूसरी बार उनकी वीजा की अर्जी नामंजूर कर दी है. लामिछाने नेपाल टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं, लेकिन अब रोहित पौडेल आगामी वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करेंगे.

संदीप को लेकर हुआ था प्रोटेस्ट

बता दें कि कुछ दिन पहले भी संदीप लामिछाने के वीजा को यूएस एम्बेसी ने नामंजूर कर दिया था. ऐसे में संदीप को वीजा दिए जाने के समर्थन में लोग प्रोटेस्ट करने लगे थे. यहां तक कि खेल खेल मंत्रालय ने लेग स्पिन गेंदबाज लामिछाने के लिए काठमांडू में यूएस एम्बेसी अधिकारियों के साथ इंटरव्यू भी करवाया था. ये सभी प्रयास विफल रहे हैं. संदीप का वीजा नामंजूर करने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि यूएसए जाने के बाद वो शायद वापस नहीं आना चाहेंगे.

संदीप के कारण स्क्वाड में थे केवल 14 खिलाड़ी

कुछ दिन पहले ही संदीप लामिछाने को रेप केस में कोर्ट से क्लीन चिट मिली है. ऐसे में नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 के बजाय केवल 14 प्लेयर्स के स्क्वाड की घोषणा की थी. इस संबंध में चयन समिति के सदस्य दीपेंद्र चौधरी का कहना था कि उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए केवल 14 प्लेयर्स का स्क्वाड घोषित किया और संदीप लामिछाने के इंतज़ार के लिए आईसीसी ने भी हामी भर दी थी. मगर फिलहाल के लिए लामिछाने की सब उम्मीदें धरी की धरी रह गई हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नेपाल का स्क्वाड: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार शाह, कुशल भुर्तेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह, ललित राजबंशी, करन केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीश जीसी, संदीप जोरा, अबिनाश बोहरा, सागर ढाकल, कमल सिंह.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच सकते हैं कोहली, 267 रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये मुकाम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget