एक्सप्लोरर

ICC वक्त बर्बाद करने के बहानों पर सख्त! अगर अब ऐसा किया तो लगेगी 5 रन की पेनल्टी

International Cricket Council: अगर फील्डिंग टीम ओवर पूरे होने के 60 सेकेंड बाद तक नए ओवर की पहली गेंद डालने में नाकाम रहती है तो फिर पेनल्टी के तौर पर बैटिंग टीम को 5 रन मिल जाएंगे.

What Is ICC Stop Clock Rule: आपने अकसर देखा होगा कि क्रिकेट मैचों में टीमें तय समय पर ओवर पूरे नहीं कर पाती, साथ ही मैच तय वक्त से अधिक देरी पर खत्म होता है. लेकिन अब आईसीसी वक्त बर्बाद करने वाली टीमों को झटका देने के मूड में है. दरअसल, इस मसले पर आईसीसी बड़ा फैसला लेने वाली है. इसके बाद अगर टी20 और वनडे फॉर्मेट में टीमों ने वक्त बर्बाद किया, तय समय पर ओवर पूरे नहीं सके तो फिर विपक्षी टीम को 5 पेनल्टी रन मिलेंगे. इसका मतलब बैटिंग कर रही टीम के स्कोर में 5 रन जोड़ दिए जाएंगे.

कैसे काम करेगा आईसीसी का नया नियम?

हालांकि, इस नियम को ट्रायल के तौर पर पहली बार दिसंबर 2023 में आजमाया गया. जिसके तहत फील्डिंग कर रही टीम को अगले ओवर की पहली गेंद ओवर खत्म होने के 60 सेकेंड के अंदर डालने थे. इसके लिए ग्राउंड पर डिजिटल डिसप्ले लगा रहेगा, ताकि फील्डिंग टीम के कप्तान और प्लेयर्स बेहतर टाइम मैनेज कर सकें. दरअसल, आईसीसी का मानना है कि टी20 और वनडे फॉर्मेट के मैच तय समय पर खत्म होने चाहिए, इसके लिए यह नियम जरूरी है, इस नियम को स्टॉप क्लॉक रूल नाम दिया गया है.

पहले फील्डिंग टीम को मिलेगी वॉर्निंग, फिर...

अगर फील्डिंग टीम ओवर पूरे होने के 60 सेकेंड बाद तक नए ओवर की पहली गेंद डालने में नाकाम रहती है तो फिर पेनल्टी के तौर पर बैटिंग टीम को 5 रन मिलेंगे. हालांकि, इस नियम के तहत बैटिंग टीम को पेनल्टी रन देने से पहले फील्डिंग टीम को 2 बार चेतावनी मिलेगी. लेकिन इसके बाद भी अगर ऐसा हुआ तो बैटिंग टीम के स्कोर में 5 पेनल्टी रन जोड़ दिए जाएंगे. हालांकि, अब तक अधिकारिक तौर पर नियम को लागू नहीं किया है, इस मसले पर आईसीसी की कमिटी फैसला करेगी. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल से स्टॉप क्लॉक रूल को इंटरनेशनल टी20 और वनडे मैचों में लागू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

क्रिकेटरों को देने के लिए पैसे नहीं, स्टेडियम के हाल बेहाल, लेकिन शेन वॉटसन को कोचिंग के लिए 17 करोड़ देगा PCB

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने खेला बड़ा दांव, ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के इस बल्लेबाज को अपनी टीम में किया शामिल

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget