एक्सप्लोरर

ICC Men's T20I Player Rankings: एक बार फिर टॉप पर रहे सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह ने हासिल की करियर की बेस्ट रैकिंग

ICC Men's T20I Player Rankings: टी20 इंटरनेशनल में रैकिंग में सूर्यकुमार यादव नंबर वन पर रहे. वहीं, अर्शदीप सिंह ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है.

ICC Men's T20I Player Rankings: टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाज़ों में सिर्फ सूर्यकुमार यादवा (Suryakumar Yadav) का ही बोलबाला हो रहा है. सूर्या लगातार रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं. बीते बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में सूर्या के अलावा अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भी चमकते हुए दिखाई दिए. इस बार अर्शदीप सिंह ने अब तक अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है. अर्शदीप 23वें स्थान पर आ गए हैं. एक तरफ सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ में धमाल मचा रहे हैं. दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह लगातार बल्लेबाज़ों को अपने जाल में फंसा रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों ने दिखाया दम

इस टी20 वर्ल्ड कप दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी कला का ज़ोर दिखाया है. अर्शदीप सिंह ने गेंदबाज़ी कराते हुए अब तक इस टी20 विश्व कप में 10 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 14.10 का रहा है. वहीं, उनकी इकॉनमी (7.83) भी काफी शानदार रही है. एशिया कप में बुरी तरह ट्रोल किए जाने वाले अर्शदीप सिंह ने इस टी20 वर्ल्ड कप अपना लोहा मनवाया. वहीं, श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए है. इसके अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर दो और ऑस्ट्रेलियाई जोश हेज़वुड नंबर तीन पर मौजूद हैं.

सूर्यकुमार यादव लंबे वक़्त से शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. उन्होंने इस टी20 विश्व कप में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा. सूर्या ने अब तक 5 पारियों में 75 की औसत से 225 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 193.96 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है. अब तक उनके बल्ले से तीन फिफ्टी निकल चुकी हैं.

वहीं, रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान नंबर दो पर और कीवी बल्लेबाज़ डेवन कॉनवे नंबर तीन पर मौजूद है. इस विश्व कप मोहम्मद रिज़वान ज़्यादा कारगर नहीं रहे हैं. उन्होंने पांच पारियों में 20.60 की औसत से 103 रन बनाए हैं.

 

 

ये भी पढ़ें.....

Watch: हारिस रऊफ के जन्मदिन पर शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने कर दी ऐसी हरकत! देखें वीडियो

IPL में फिर दिख सकता है MR.360 एबी डीविलियर्स का जलवा, खुद कही यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget