एक्सप्लोरर

ICC ने जारी की टी20 रैंकिंग, राशिद खान को बंपर फायदा, सूर्यकुमार की बादशाहत कायम; जानें ताज़ा अपडेट

ICC Rankings: आईसीसी ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमे अफगानिस्तान के राशिद खान ने बहुत बड़ी छलांग लगाते हुए रैंकिंग में भूचाल ला दिया है.

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार, 20 मार्च को टी20 खिलाड़ियों की लेटेस्ट रैंकिंग जारी की है. अगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने कमर की चोट से उबर कर कई महीनों बाद वापसी की और आते ही मैदान पर बवाल मचा दिया है. राशिद खान को गेंदबाजों की रैंकिंग में 4 स्थान का फायदा हुआ है और अब वो नौवें स्थान पर विराजमान हो गए हैं. राशिद ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले 3 मैचों में 8 विकेट चटकाए. इसी प्रदर्शन के बलबूते उन्होंने टॉप-10 गेंदबाजों में दोबारा अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

बल्लेबाजों में सूर्यकुमार की बादशाहत बरकरार

टी20 में बल्लेबाजी की बात करें तो भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की बादशाहत बरकरार है और दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट मौजूद हैं. बल्लेबाजी के टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टॉप-10 में सूर्यकुमार के अलावा केवल यशस्वी जायसवाल हैं, जो अभी छठे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं राशिद खान के हमवतन खिलाड़ी नवीन-उल-हक 55वें स्थान पर आ गए हैं. आयरलैंड के जोशुआ लिटिल 39 और मार्क एडर ने 56वें नंबर पर कब्जा जमा लिया है. वहीं बैरी मैक्कार्थी ने 15 स्थान की छलांग लगाते हुए 77वां स्थान हासिल कर लिया है.

गेंदबाजी में राशिद खान ने बिखेरा जलवा

राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए कुल 8 विकेट झटके. वो संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर आ गए हैं और न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर भी एक स्थान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं. टी20 में आदिल रशीद ने पहला स्थान बरकरार रखा है और दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई गेंदबाज वानिंडु हसरंगा मौजूद हैं. भारत के अक्षर पटेल फिलहाल चौथे और रवि बिश्नोई संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर विराजमान हैं. ये बेहद चौंकाने वाला विषय है कि अक्षर और बिश्नोई के अलावा टॉप-20 में कोई अन्य भारतीय गेंदबाज मौजूद नहीं है.

वनडे क्रिकेट की रैंकिंग्स में कुछ बदलाव हुए हैं. भारत के कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान ऊपर यानी चौथे और श्रीलंका के पाथुम निसांका ने 3 स्थान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर कब्जा जमा लिया है. वहीं वनडे की गेंदबाजी में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने एक स्थान ऊपर आकर छठे नंबर पर कब्जा ले लिया है.

यह भी पढ़ें:

RCB की लड़कियों का जलवा, विराट समेत दिग्गजों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget