एक्सप्लोरर

ICC ने इस भारतीय खिलाड़ी पर लगाया जुर्माना, इंग्लैंड की टीम पर भी ठोका फाइन; जानें क्या रही वजह

टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है. इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराने के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत की. अब ICC ने एक भारतीय खिलाड़ी और इंग्लैंड टीम पर जुर्माना लगाया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय खिलाड़ी और इंग्लैंड की टीम पर जुर्माना लगाया है. आईसीसी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज प्रतीका रावल और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया है. 

प्रतिका रावल पर दो अलग-अलग घटनाओं में लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है. बता दें कि रावल को 18वें ओवर के दौरान इंग्लैंड की गेंदबाज लॉरेन फाइलर और उसके अगले ओवर में सोफी एक्लेस्टोन के साथ अनावश्यक शारीरिक संपर्क करने का दोषी पाया गया है. 

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, भारतीय सलामी बल्लेबाज को थोड़े अंतराल के भीतर हुई दो अलग-अलग घटनाओं के लिए दंडित किया गया. उन्होंने 18वें ओवर में एक रन लेते समय गेंदबाज लॉरेन फाइलर के साथ शारीरिक संपर्क किया, जिससे उन्हें बचना चाहिए था. अगले ओवर में आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते समय उन्होंने गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के साथ भी ऐसा संपर्क किया. 

इस प्रकार रावल के रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया, क्योंकि 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था. आईसीसी ने इसके साथ ही कहा कि उसने धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड की टीम पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया है, क्योंकि उसने निर्धारित समय में एक ओवर कम किया था. 

बयान के अनुसार, प्रतीका रावल और इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने मैच रेफरी सारा बार्टलेट द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. 

बता दें कि भारत की महिला क्रिकेट टीम पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है. इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराने के बाद भारतीय टीम  ने वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत की. भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी. अब वनडे सीरीद में 1-0 से आगे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget