एक्सप्लोरर

ICC ने भारत में हुए दो टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग को नकारा, कहा- सबूत पर्याप्त नहीं

आईसीसी ने बताया कि उसने इस मामले के लिए चार बेटिंग और क्रिकेट विशेषज्ञ बुलाए थे लेकिन इन्हें इसमें कुछ गलत नहीं दिखा.

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत में 2016 में इंग्लैंड और 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग की कोशिश की बात को खारिज करते हुए इस मामले में क्लीन चिट दी है. आईसीसी ने कहा कि टीवी चैनल के आरोप मौलिक रूप से कमजोर है.

इंग्लैंड के खिलफ मैच चेन्नई में जबकि ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध मुकाबला रांची में हुआ था. आईसीसी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा, "आईसीसी ने अल जजीरा के 27 मई 2018 के दिखाए प्रोग्राम 'क्रिकेट मैच फिक्सर्स' के बाद की गई जांच को बंद कर दिया है. पर्याप्त विश्वसनीय साक्ष्य नहीं होने के कारण किसी पर भी भ्रष्टाचार रोधी की संहिता के तहत आरोप नहीं लगते हैं."

आईसीसी ने बताया कि उसने इस मामले के लिए चार बेटिंग और क्रिकेट विशेषज्ञ बुलाए थे लेकिन इन्हें इसमें कुछ गलत नहीं दिखा. बयान में कहा, "प्रोग्राम में दिखाए गए पैसेज की जांच के लिए आईसीसी ने चार स्वतंत्र बेटिंग और क्रिकेट विशेषज्ञ बुलाए थे. सभी चार लोग इस नतीजे पर पहुंचे कि प्रोग्राम में दिखाए पहलु के विश्वसनीय साक्ष्य नहीं मिले हैं."

2018 की डेक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का समूह कथित रूप से स्पॉट फिक्सिंग में शामिल था. आईसीसी ने कहा, "प्रोग्राम में दिखाए गए सभी पांच प्रतिभागियों का आईसीसी की इंटिग्रिटी यूनिट ने इंटरव्यू लिया था और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले."

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी इससे पहले इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि रिपोर्टिंग के सबूत कमजोर हैं. हालांकि आईसीसी के महासचिव (इंटिग्रिटी) एलेक्स मार्शल ने कहा था कि आईसीसी इन आरोपों की जांच करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS DHONI Net Worth: धोनी की सालाना कमाई कितनी? कार और बाइक्स का सबसे महंगा कलेक्शन, जानकर उड़ जाएंगे होश!
MS DHONI Net Worth: धोनी की सालाना कमाई कितनी? कार और बाइक्स का सबसे महंगा कलेक्शन, जानकर उड़ जाएंगे होश!
वैभव सूर्यवंशी बनाम सचिन तेंदुलकर, पहली पारी में कौन आगे? बिश्नोई की सबसे ज्यादा चर्चा क्यों?
वैभव सूर्यवंशी बनाम सचिन तेंदुलकर, पहली पारी में कौन आगे? बिश्नोई की सबसे ज्यादा चर्चा क्यों?
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
स्मृति मंधाना समेत चार खिलाड़ी रह गईं पीछे, किसी और ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किसे मिला
स्मृति मंधाना समेत चार खिलाड़ी रह गईं पीछे, किसी और ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किसे मिला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget