एक्सप्लोरर

बाउंड्री के पास हवा में गेंद को दो बार उछाल कर कैच पकड़ना अब आउट नहीं! क्या है ICC का नया नियम जानिए

बाउंड्री के पास हवा में गेंद को दो बार छूकर पकड़े गए कैच अब वैध नहीं माने जाएंगे.ICC ने नियम में बदलाव कर दिया है, जो इसी महीने से लागू होगा. जानें नए नियम की पूरी डिटेल.

ICC New Rules : क्रिकेट में सिर्फ चौके-छक्के ही नहीं, शानदार कैच भी दर्शकों को सीट से उठने पर मजबूर कर देते हैं. खासकर बाउंड्री पर लिए गए कैच अब बहुत आम हो गए हैं, जहां फील्डर हवा में उछलते हैं, गेंद को उछालते हैं और बाउंड्री के अंदर जाकर, फिर वापस आकर कैच को पकड़ लेते हैं. ICC अब ऐसे कैच पर लगाम लगने जा रही है, क्योंकि आईसीसी ने बाउंड्री के पास पकड़े जाने वाले कैच के नियम में कुछ बड़े बदलाव कर दिए हैं.

आईसीसी ने कैच पकड़ने के नए नियम को अपनी नई प्लेइंग कंडीशन में शामिल कर लिया है, और यह बदलाव इसी महीने से लागू हो जाएगा. हालांकि, एमसीसी (Marylebone Cricket Club) इसे अपने आधिकारिक नियमों में अक्टूबर 2026 से शामिल करेगा.

क्या है नया नियम ?

नए नियम के अनुसार, अब कोई भी फील्डर अगर बाउंड्री के बाहर रहकर हवा में रहते हुए गेंद को दो या अधिक बार हवा में छूता है, तो वह कैच वैध नहीं माना जाएगा,बल्कि इसे छक्का घोषित कर दिया जाएगा. यानी अब फील्डर बाउंड्री के बाहर हवा में उछलकर गेंद को बार-बार टच नहीं कर पाएंगे.

इसका सबसे चर्चित उदाहरण बिग बैश लीग 2023 में देखा गया था. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल नेसर ने बाउंड्री के बाहर जाकर हवा में गेंद को पकड़ा, फिर हवा में उछलकर बाउंड्री के अंदर आकर कैच पूरा किया. तब वह कैच वैध माना गया था, लेकिन नए नियम के तहत ऐसा कैच अब अमान्य होगा और बल्लेबाज को 6 रन दिए जाएंगे.

सूर्यकुमार यादव का कैच भी चर्चा में

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का बाउंड्री लाइन पर लिया गया शानदार कैच भी सबको याद है. हालांकि सूर्यकुमार का वह कैच नियम के दायरे में था. उन्होंने बाउंड्री लाइन के बाहर गेंद को दो बार हवा में टच नहीं किया था, लेकिन अब ऐसे कैचों को लेकर आईसीसी के नियम और भी ज्यादा सख्त हो गए हैं.

वनडे के नियमो में भी बड़ा बदलाव

आईसीसी ने सिर्फ कैचिंग के नियम ही नहीं बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि वनडे मैच में भी एक अहम नियम में बदलाव किया गया है. वनडे मैच में अब दो नई गेंदों के नियम में भी बदलाव किया है. अब 50 ओवर की पारी के पहले 34 ओवर तक दो नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा, जैसा अब तक होता आया है, लेकिन 35वें ओवर से फील्डिंग टीम को इन दो गेंदों में से एक गेंद चुननी होगी, और पारी के बचे हुए 16 ओवर उसी एक गेंद से फेंकने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड की नई ODI जर्सी हुई लॉन्च, भारत के खिलाफ नए रूप में दिखेंगे कीवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड की नई ODI जर्सी हुई लॉन्च, भारत के खिलाफ नए रूप में दिखेंगे कीवी खिलाड़ी
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने 21वीं सदी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज, विराट कोहली सबसे नीचे
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुने 21वीं सदी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज, विराट सबसे नीचे
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 3 साल बाद दिग्गज की वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget