एक्सप्लोरर

IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, बॉलिंग या बैटिंग, किसका साथ देगी दुबई की पिच?

Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा. जानिए दुबई की पिच किसका साथ दे सकती है?

ICC Champions Trophy Final IND vs NZ Dubai Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल की तारीख, टीमों के नाम और वेन्यू भी सामने आ चुका है. अब बस इंतजार है 9 मार्च का, जब दुबई के मैदान में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी. यह पहला मौका नहीं होगा जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच (Champions Trophy 2025 Final) में भिड़ रहे होंगे. इससे पहले 2000 में खेले गए टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी. खैर यहां आइए जान लेते हैं कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के लिए दुबई की पिच कैसा बर्ताव कर सकती है और यह गेंदबाजी या बल्लेबाजी, किसके लिए अधिक कारगर सिद्ध हो सकती है?

दुबई की पिच रिपोर्ट, कौन मारेगा बाजी?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से ही दुबई की पिच बल्लेबाजों को परेशानी में डालती आई है. पूरे टूर्नामेंट में अब तक यहां सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली टीम भारत ही है, जिसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था. भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में भी हर बार की तरह नई गेंद से तेज बॉर्स प्रभावी साबित हो सकते हैं. अब तक देखा गया है कि गेंद 10-15 ओवर पुरानी होने के बाद ही दुबई में स्पिनर्स अपना मायाजाल बुनने लगते हैं. पिच के हाल को देखते हुए संभव है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का निर्णय ले सकती है.

बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटेंगे स्पिनर्स?

अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चार मैच दुबई में खेले गए हैं. इन चार मैचों में स्पिन गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 30 विकेट चटकाए हैं. विशेष रूप से वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का बनकर उभरे हैं. मोहम्मद शमी को भी दुबई की पिच से काफी मदद मिली है, जो अभी पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट (8) लेने वाले खिलाड़ी हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो फाइनल मैच भी लो-स्कोरिंग रह सकता है, जहां गेंदबाजों की जमकर तूती बोल सकती है.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: 'मौलाना को किताबें पढ़ने की जरुरत...', मोहम्मद शमी के भाई ने रोजा न रखने के मामले पर दिया जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget